Monday, July 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Palamu Land Businessman Shot Dead

पलामू में गुरुवार देर रात एक जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड स्थित पालिका बाजार में हुई। इस वारदात को तीन अज्ञात अपराधियों ने अंजाम दिया और भाग निकले।

.

वहीं, पुलिस ने शुक्रवार की शाम हत्याकांड के मुख्य आरोपी फैज खान समेत दो को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। फैज खान के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक आरोपी भागने में सफल रहा।

फैज खान के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैज खान के पैर में गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पालिका बाजार के बरामदे में हुई हत्या

इधर, मृतक की पहचान मेदिनीनगर के कांजी हाउस मोहल्ला निवासी समीर खलीफा उर्फ गुड्ड (36) के रूप में हुई है। घटना रात 10:45 बजे की है।

जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी अचानक पालिका बाजार के बरामदे में पहुंचे। उन्होंने समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सामने से उसके सिर में एक गोली मार दी।

वहीं, इस हत्याकांड में फैज खान समेत तीन पर एफआईआर दर्ज हुआ है। फैज ने जेएमएम नेता लड्डू खान की हत्या 14 साल पहले की थी। समीर खलीफा ने लड्डू खान हत्याकांड में फैज खान के खिलाफ गवाही दी थी।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समीर को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समीर को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।

इलाके में मची अफरातफरी हत्या के बाद अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए आसपास 5 राउंड फायरिंग भी की, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना के समय समीर खलीफा उर्फ गुड्ड के साथ इस्राइल आजाद उर्फ मिंटू और एक अन्य युवक भी मौजूद थे। अपराधियों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।

स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल समीर को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बदमाशों ने समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सामने से उसके सिर में एक गोली मार दी।

बदमाशों ने समीर खलीफा को निशाना बनाते हुए सामने से उसके सिर में एक गोली मार दी।

बैग का थोक व्यापारी भी था समीर लंबे समय से जमीन का कारोबार कर रहा था और बैग का थोक व्यापार भी करता था। उसकी दो छोटी बच्चियां हैं।

वहीं, एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान यह मुठभेड़ हुई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी है। मामले में आगे की जांच जारी है। समीर खलीफा हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घायल होने और एक सहयोगी की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी सफलता मान रही है।

—————– ये भी खबर पढ़िए

पुलिस से मुठभेड़ में कुख्यात फैज खान घायल: पलामू में सिर पर गोली मारकर जमीन कारोबारी की हत्या करने का है आरोपी, दो गिरफ्तार

पलामू जिले में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस और कुख्यात अपराधी फैज खान के बीच मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ पांकी और तरहसी थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके में हुई, जिसमें फैज खान के पैर में गोली लगी है।

फैज खान पर गुरुवार देर रात बस स्टैंड के पास पालिका बाजार में गुड्डू खलीफा उर्फ समीर खलीफा की हत्या का आरोप है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने फैज खान और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। पढ़िए पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles