Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Pappu Yadav Live: NEET Student Murder Claim

नीट छात्रा रेप-मौत मामले को लेकर पप्पू यादव लगातार हमलावर हैं। वहीं, गुरुवार रात पप्पू यादव ने लाइव आकर कहा बिहार में लगातार बच्चियों के बलात्कार हो रहे हैं।

.

नीट मामले पर पप्पू यादव ने छात्र का रिजल्ट देखते हुए बोला कि उसकी 10th की मार्कशीट है, एक में 84%, 12th में 64 प्रतिशत और नीट में 384 नंबर लाए हैं।

बच्ची पर आरोप लगते हैं कि पढ़ने के बेकार थी। कल उसकी मां सुसाइड करने वाली थी।

आगे सांसद ने कहा, अब मन नहीं करता कई मुद्दों पर लाइव आने का, लेकिन क्या करूं। एपिस्टन फाइल अब हर घर में, हर घर में रावण है। आज किसी मुद्दे की ओर नहीं जाऊंगा।

अजित पवार की मौत को लेकर कई बातें कहीं

पप्पू यादव ने कहा अजित पवार की मौत का पहला ट्वीट मैंने किया, अजित पवार मरवाए गए। आज भी कहता हूं। इसके बाद ममता बनर्जी का बयान आया। यह समाज किसी का नहीं।

कल हम पूर्णिया में थे, 300 से अधिक दुकान जल गए, जिसमें लगभग सभी जात के लोग थे, नोनिया, अंसारी, तेली।

सांसद ने कहा मुझे मरवाने की साजिश की गई है। पूर्णिया पहुंचा तो दुकान को जला देखा तो सारे चीज़ों को भूल गया।

पूर्णिया सासंद पप्पू यादव ने 2 दिन पहले भी फेसबुक लाइव आकर दावा किया था कि नीट छात्रा की हत्या हुई है, उसने आत्महत्या नहीं की है।

इसके पहले भी वो फेसबुक लाइव आए थे। इसके जरिए उन्होंने इस मामले को आत्महत्या नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से हत्या बताया था।

सांसद ने कहा था, “NEET छात्रा की मौत आत्महत्या नहीं है, साजिश के तहत प्रभात मेमोरियल और कुछ प्रशासन के लोगों ने मेरी बेटी को मारा है। मैं यह केस सुप्रीम कोर्ट तक लड़ूंगा।”

पप्पू यादव ने बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी से CCTV फुटेज की जांच की मांग की। साथ ही कहा कि प्रभात मेमोरियल अस्पताल और कुछ प्रशासनिक लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और वे इस केस को सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे।

सासंद ने 2 नेताओं के लिए थे नाम

इतना ही नहीं उन्होंने बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी में रहने वाले “संजय” नाम के एक नेता और “गुप्ता” नाम के एक अन्य व्यक्ति का जिक्र किया, लेकिन पूरा नाम नहीं बताया।

पप्पू यादव ने कहा था- सम्राट चौधरी भाई को कौन भूमिहार का नेता बदनाम करना चाहता था। बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी में कौन से ऐसे नेता हैं जिनका नाम संजय है- अंतिम नाम नहीं बोलूंगा- जिसका घर खगड़िया में है। कौन है एक गुप्ता..? जैसे संजय के बाद का नाम नहीं बोला, वैसे ही गुप्ता के पहले का नाम नहीं बोलूंगा। इनके ऑफिस में कौन-कौन जाता था, इन सभी के CCTV फुटेज की जांच करिए। क्या उसमें मनीष रंजन गए थे या नहीं।

सासंद ने कहा था, मनीष रंजन राजनीतिज्ञों के सप्लायर हैं और एपस्टन के नायक हैं। सांसद ने कहा कि वो जल्द ही नीट मामले के सारे सबूत सार्वजनिक करेंगे। पूरे मामले का दस्तावेज के साथ पर्दाफाश करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles