Patna CPIML Peace March | Iran War Stop US Aggression

Date:

पटना में शनिवार को भाकपा-माले ने जीपीओ गोलंबर के पास शांति मार्च निकाला। ईरान के खिलाफ युद्ध पर तत्काल रोज लगाने की आवाज बुलंद की। CPIML MLC शशि यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

.

सभी अमेरिका के खिलाफ नारे लगा रहे थे। MLC शशि यादव ने कहा कि पूरे विश्व को जिस तरह से अमेरिका युद्ध में धकेल रहा है, उसी युद्ध के खिलाफ आज हम लोग शांति मार्च निकाल रहे हैं। दुनिया के लोग युद्ध नहीं बल्कि शांति चाहते हैं। कभी भी युद्ध से कोई भी मसला हल नहीं हुआ है।

हम पीएम से मांग करते हैं कि वह अमेरिका के खिलाफ खड़े हो और उसे सबक सिखाएं। अमेरिका के शर्तों पर हमारे देश में चीजें लागू मत कीजिए। अमेरिका की दादागिरी भारत के अंदर नहीं चलेगी और हमारे प्रधानमंत्री इस दादागिरी के खिलाफ खड़े हो।

पटना में भाकपा माले ने निकाला शांति मार्च।

पटना में भाकपा माले ने निकाला शांति मार्च।

ईरान में कई बच्चे मारे जा रहे

एप्स्टिन फाइल्स में जिस तरह से अमेरिका के लोगों का खुलासा हुआ है, उससे ध्यान हटाने के लिए अमेरिका आज यह युद्ध पूरी दुनिया पर थोप रहा है। आज ईरान में कई बच्चे मारे जा रहे हैं उसी के खिलाफ हम लोग यह मार्च निकाल रहे हैं।

हम अमन-चैन पसंद करने वाले लोग हैं

कहा कि हम अमन-चैन पसंद करने वाले लोग हैं। हम यहां मार्च इसलिए कर रहे हैं क्योंकि अमेरिका के सामने हमारा देश भी घुटने टेक रहा है। अमेरिका रोज-रोज नया आदेश जारी कर रहा है। पीएम मोदी अमेरिका के सामने घुटने टेक रहे हैं। यह हमें कहीं से भी बर्दाश्त नहीं है। इस युद्ध से भारत में भी काफी प्रभाव पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IND vs NZ: Michael Clarke predicts Player of the Match in T20 World Cup 2026 final

The stage is set for a blockbuster finale...

Darbhanga Maa Shyama Mahotsav 2026 Inauguration

कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ करतेमिथिला की सांस्कृतिक...

5 Fundamentally Strong Stocks Trading Under ₹150; Do You Own Any?

Synopsis: These fundamentally strong stocks under Rs 150 showcase...
Join Us WhatsApp