Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

PMO से जुड़ी जानकारी बेचने के आरोप में युवक गिरफ्तार:बक्सर में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त, 2022 में एयरपोर्ट को हैक करने की दी थी धमकी


बक्सर जिले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक करने के बदले विदेश से पैसे मांगने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डुमरांव अनुमंडल के सिमरी थाना क्षेत्र स्थित आशा पड़री गांव में देर रात छापेमारी कर की। पुलिस के अनुसार, आरोपी विदेशों में संदिग्ध लोगों से संपर्क कर गोपनीय जानकारी साझा करने के बदले पैसे की मांग कर रहा था। इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर तत्काल छापेमारी की गई और युवक को हिरासत में ले लिया गया। गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ जारी सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार युवक की पहचान अमन कुमार के रूप में हुई है। उसे फिलहाल एक गुप्त स्थान पर रखकर गहन पूछताछ की जा रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस इस पर अत्यधिक सतर्कता बरत रही है और कई अहम जानकारियां अभी सार्वजनिक नहीं की गई हैं। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अमन कुमार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2022 में उसे कोलकाता एयरपोर्ट को हैक करने की धमकी देने के मामले में कोलकाता और बक्सर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया था। इस बार मामला प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़ा होने के कारण इसे और भी गंभीर माना जा रहा है। विदेशों से पैसे मांगने का आरोप पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह स्थानीय पुलिस द्वारा की गई है और इसमें दिल्ली पुलिस की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी पर प्रधानमंत्री से जुड़े मामलों को लेकर विदेशों से पैसे मांगने का आरोप है। एसपी ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के घर से लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। इन उपकरणों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, जिससे मामले से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles