Thursday, July 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Police crack down on brown sugar for the second consecutive day in Hansdiha, arresting two with 9.06 grams

.

हंसडीहा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। लगातार दूसरे दिन पुलिस ने छापेमारी कर 9.06 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान रसिकपुर निवासी अंकित मिश्रा और अनिरुद्ध गोराई के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार को हंसडीहा स्टेडियम परिसर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन करते रंगेहाथ पकड़ा था। लगातार दो दिनों में पांच युवकों की गिरफ्तारी से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ गई है। थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि धावाटांड गांव स्थित एक बंद होटल के पीछे चंदन मरीक के अर्धनिर्मित मकान में कुछ लोग ब्राउन शुगर बेचने पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही कमरे में मौजूद पांच युवक भागने लगे। जवानों ने पीछा कर दो युवकों को दबोच लिया, जबकि तीन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। तलाशी के दौरान अंकित मिश्रा के पास से 5.02 ग्राम और अनिरुद्ध गोराई के पास से 4.04 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

लगातार दो दिनों में हुई पांच गिरफ्तारियों के बाद इलाके में यह चर्चा तेज हो गई है कि हंसडीहा ब्राउन शुगर तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का केंद्र बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से बाहरी युवकों की आवाजाही बढ़ी है और कई संदिग्ध गतिविधियां भी सामने आई हैं। सूत्रों के अनुसार, बनियारा क्षेत्र का आपराधिक प्रवृत्ति का एक युवक इस नेटवर्क के संचालन में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। उसके खिलाफ हत्या समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए जाते हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में किसी भी व्यक्ति का नाम आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles