Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Ranchi JPSC JSSC Protest | Students Blocked From Hazaribagh For Mahajutan

JPSC और JSSC परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में बुधवार को राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का महाजुटान आयोजित किया गया है। इस आंदोलन में शामिल होने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से हजारों छात्र और अभ्यर्थी रांची पहुंच रहे हैं

.

आंदोलन का मुख्य उद्देश्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग उठाना है। वहीं, हजारीबाग से बड़ी संख्या में छात्र बसों से रांची के लिए निकले थे।

बसें रोकने का आरोप छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने रास्ते में कई बसों को रोक दिया, जिससे उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया गया। इसके बाद हजारों अभ्यर्थी हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद छात्र रांची-आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार होकर रांची के लिए रवाना हुए।

आंदोलन में शामिल हो रहे छात्रों ने कहा कि वे पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे। उनका आरोप है कि राज्य सरकार छात्रों के इस आंदोलन से घबरा गई है और इसी कारण उन्हें रांची पहुंचने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

छात्रों ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक बाधाओं के बावजूद वे रांची पहुंचकर JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। छात्रों ने यह भी बताया कि उनका आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है।

यह राज्य के लाखों प्रतियोगी अभ्यर्थियों के भविष्य और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। दूसरी ओर, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। रांची में होने वाले इस महाजुटान में पूरे राज्य के छात्रों की भारी संख्या में भागीदारी देखने को मिल रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles