Cricket
oi-Ankur Sharma
Rinku Singh Father Last Wish: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता खानचंद्र सिंह ,जो कि स्टेज 4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे, ने दुनिया को अलविदा कह दिया ,उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में चल रहा था, इस खबर के सामने आने के बाद से अलीगढ़ सहित पूरे देश के खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
रिंकू के कोच मसूद अमीनी ने इस दुखद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रिंकू के पिता के संघर्षपूर्ण जीवन और बेटे की सफलता में उनके योगदान को याद किया है। न्यूज 18 से बात करते हुए मसूद अमीनी ने कहा कि ‘खानचंद्र सिंह संघर्षशील और सादगी पसंद इंसान थे।’

‘उन्होंने गोबला गैस सर्विस में गैस सिलेंडर की आपूर्ति का काम कर अपने बच्चों का भरण-पोषण किया। सीमित संसाधनों के बावजूद, उन्होंने अपने परिवार को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसका फल आज रिंकू सिंह के रूप में देश देख रहा है, उन्होंने कभी भी अपने बच्चों के सपने देखने से नहीं रोका और ना ही उनकी उड़ान में बाधा बनें।’
Rinku Singh Father Last Wish: ‘खानचंद्र बेटे रिंकू को सेहरा बांधे नहीं देख पाए’
‘वो बहुत ‘डाउन टू अर्थ इंसान’ थे, यहां तक कि आर्थिक स्थिति सुधरने के बाद भी खानचंद्र सिंह के स्वभाव में कोई बदलाव नहीं आया। वह हमेशा मिलनसार और विनम्र रहे, जिससे मोहल्ले और जानने वालों के बीच उनकी गहरी इज्जत थी, उन्होंने कभी भी कोई घमंड नहीं दिखाया कि उनका बेटा क्रिकेट स्टार है, बस अफसोस यही है कि उनकी अंतिम इच्छा पूरी नहीं हो पाई। वो अपने बेटे रिंकू को सेहरा बांधे नहीं देख पाए।’
‘Rinku Singh की शादी तय होने पिता बहुत खुश थे’
उन्होंन भावुक होते हुए कहा कि ‘जब रिंकू सिंह की मंगनी हुई थी तो पूरा परिवार बहुत खुश हुआ था। खानचंद्र सिंह तो इस रिश्ते से बहुत ज्यादा खुश थे लेकिन अब इसे वक्त का तकाजा कह लीजिए या कुछ और , दुर्भाग्यवश शादी लगातार टलती रही और इसी बीच उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें कैंसर का पता चला, जिसके बाद उन्हें नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।’
Rinku Singh के करियर में मसूद अमीनी का खास रोल
‘कैंसर से लंबी जंग लड़ने के बाद आखिरकार उनका अस्पताल में इंतकाल हो गया। परिवार के लिए सबसे बड़ा दुख यह है कि वे अपने बेटे की शादी नहीं देख पाए। आपको बता दें कि रिंकू सिंह को स्टार बनाने में मसूद अमीनी का बहुत अहम रोल है, वो उनके केवल कोच ही नहीं, गुरु,बड़े भाई सबकुछ है।’

‘मैं अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच था’
अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक को दिए एक साक्षात्कार में अमिनी ने कहा था ‘मैं अलीगढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच था। रिंकू लगभग 14 साल पहले मेरे पास आया था। वह हमेशा मैदान पर आता था और मुझे दूसरों को प्रशिक्षण देते हुए देखता था। मैंने उसे कुछ बार खेलते हुए देखा और उसे कोचिंग में शामिल होने के लिए कहा लेकिन वो पैसों की वजह से हिचकिचा रहा था इसलिए मैंने उससे कहा कि यहां फीस नहीं लगेगी लेकिन तुम्हें पूरा 100 प्रतिशत देना होगा खेल को, वो मान गया और आज रिंकू क्या है, आप जानते ही हैं।’
8 जून 2025 को हुई थी Rinku Singh की सगाई
मालूम हो कि रिंकू सिंह की सगाई समाजवादी पार्टी (SP) की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज के साथ 8 जून 2025 को लखनऊ के एक होटल में हुई थी, दोनों की शादी 18-19 नवंबर 2025 को होनी थी, लेकिन रिंकू के बिजी क्रिकेट शेड्यूल के के चलते इसे टाल दिया गया था लेकिन शायद अब उन्हें इस बात का ताउम्र अफसोस रहेगा कि अब उनकी शादी में को उनके पापा कभी नहीं देख पाएंगे।
-

वेंटिलेटर पर पिता और मुश्किल में देश की टीम, रिंकू सिंह ने अस्पताल में लिया बड़ा फैसला, दुनिया रह गई हैरान
-

Rinku Singh Father Funeral: रिंकू सिंह के पिता खानचंद का कहां होगा अंतिम संस्कार? कौन देगा मुखाग्नि?
-

Rinku Singh Father Passes Away: क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, लिवर कैंसर से पीड़ित थे खानचंद्र
-

रिंकू सिंह के पिता को लेकर आया बड़ा अपडेट, अस्पताल के हेल्थ अपडेट में सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
-

रिंकू सिंह के पिता को क्या हुआ है? क्यों अस्पताल ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा?
-

वेंटिलेटर पर पिता और मुश्किल में देश की टीम, रिंकू सिंह ने अस्पताल में लिया बड़ा फैसला, दुनिया रह गई हैरान
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम का बड़ा यू-टर्न, होली से पहले बदलेगी फिजा! 1 मार्च से दस्तक देगा नया संकट
-

MLA Umashankar Singh Bahu: कौन हैं BSP के इकलौते विधायक की बहू? शादी पर मायावती ने दिया था खास ‘तोहफा’!
-

Swami Avimukteshwarananda: कौन हैं IPS Ajay Pal Sharma? लगा था बीवी को धोखा देने का आरोप, क्यों हो रही चर्चा?
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 26 Feb: आज के मैच का टॉस कौन जीता- भारत vs जिम्बाब्वे
-

Hyderabad Bengaluru Highway: हैदराबाद से बेंगलुरु पहुंचेंगे 5 घंटे में, NH-44 अपग्रेड का मेगा ब्लूप्रिंट तैयार
-

बेंगलुरु में पर्पल और ग्रीन लाइनों पर भीड़भाड़ होगी कम, इस महीने से शुरू हो रही तीन और नम्मा मेट्रो
-

Surya Grahan 2026: इस दिन लगेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, 6 मिनट 22 सेकंड के लिए दुनिया में छाएगा अंधेरा
-

Weather Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में तपती धूप से पहले कब होगी बारिश? IMD ने जारी किया अलर्ट
-

IND vs ZIM: संजू सैमसन नहीं बल्कि 32 साल का खिलाड़ी करेगा रिंकू को रिप्लेस? भारत की संभावित प्लेइंग XI




