Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Salary of JSLPS employees increased by 60%, employment opportunities to be created on 1300 additional posts

रांची7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय। - Dainik Bhaskar

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय।

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की पहल

जेएसएलपीएस के अधीन काम करने वाले कर्मियों के लिए एक अच्छी खबर है। लंबे समय के इंतजार के बाद जेएसएलपीएस की नई मानव संसाधन व्यवस्था (एचआर पॉलिसी) को हरी झंडी मिल गई है। राज्य की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की विशेष पहल के बाद ये संभव हो सका है। नई मानव संसाधन व्यवस्था लागू होने से जेएसएलपीएस में करीब 13 सौ अतिरिक्त पदों पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

ये कदम संस्था की कार्य क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ राज्य के बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान करने में मददगार साबित होगा। जेएसएलपीएस की नई मानव संसाधन व्यवस्था पर गौर करें तो एल-5 से एल-8 तक के कर्मचारियों के वेतन में 60% तक का इजाफा किया गया है। नई व्यवस्था में कर्मचारियों के लैपटॉप और संचार भत्ते में वृद्धि की गई है, जो आज के बदलते हुए दौर के लिहाज से काम के लिए जरूरी है। ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लंबे समय से नई मानव संसाधन व्यवस्था लागू करने की मांग उठ रही थी। अतिरिक्त पदों पर रोजगार सृजन के साथ काम को गति मिलेगी।

वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है पहली बार जेएसएलपीएस कर्मियों को बच्चों की शिक्षा के लिए ‘शिक्षा भत्ता’ और उनके बौद्धिक व पेशेवर विकास के लिए ‘व्यावसायिक विकास भत्ता’ दिया जाएगा। प्रखंड स्तर के कर्मियों के क्षेत्र भ्रमण भत्ते में वृद्धि की गई है, साथ ही अब जिला स्तर के कर्मियों को भी इस भत्ते का लाभ मिलेगा। कर्मचारी अब प्रति माह स्वास्थ्य लाभ के मद में ₹1,000 तक का क्लेम कर सकेंगे। पात्र कर्मियों को अब ग्रेच्युटी का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा ₹20 लाख से बढ़ाकर ₹30 लाख किया गया। समूह मेडिक्लेम बीमा ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख किया गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles