विश्व रक्तदाता दिवस पर आज SBSS कॉलेज में मानवता की सेवा की मिसाल देखने को मिली। महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से कॉलेज परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कॉलेज के प्रोफेसर से लेकर एनएसएस स्वयंसेवकों
.
प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। डॉ. अजय कुमार सिंह ने युवाओं को प्रेरित करते हुए साल में कम से कम 2 बार नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं का यह छोटा सा प्रयास समाज में एक बड़ा बदलाव ला सकता है। शिविर की खास बात यह रही कि केवल छात्रों ने ही नहीं, बल्कि खुद शिक्षकों ने भी रक्तदान कर मिसाल पेश की। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने खुद सबसे पहले रक्तदान कर युवाओं का उत्साह दोगुना कर दिया।

कार्यक्रम में शामिल स्वयंसेवक।
युवाओं का बढ़ाया हौसला
शिविर का उद्घाटन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने युवाओं का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है।
हमारे ओर से दिया गया रक्त का एक कतरा भी किसी बेबस मरीज को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को इस तरह के सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहना चाहिए। जिससे समय पर खून नहीं मिलने के कारण किसी की जान न जाए।
ऐसे कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे
इसके बाद समीर कुमार, दिलखुश कुमार, नीतीश कुमार, प्रिंस कुमार, हिटलर कुमार, मोहित कुमार और अन्य ने रक्तदान किया। इन सभी रक्तदाताओं को कॉलेज प्रशासन की ओर से धन्यवाद दिया गया। रक्तदान शिविर को सफल बनाने में कॉलेज के अन्य स्टाफ और एनएसएस की टीम ने पूरी टीम तत्पर थी।
मौके पर डॉ. अरुणी, लेखापाल धीरज कुमार, एनएसएस स्वयंसेवक सोनम कुमारी, सचिन, राहुल सहित अन्य सक्रिय भूमिका में थे। इस दौरान एनएसएस ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेंगे।


