Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Sitamarhi MP Devesh Thakurs Statement on NEET Paper Leak

NEET एग्जाम में धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को सड़क पर गोली मार देनी चाहिए।

.

सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने अपने आवास पर दैनिक भास्कर से बातचीत में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाएं लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जो छात्र दिन-रात मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, वे ऐसे मामलों से सबसे अधिक प्रभावित होते हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी पर भी बोले सांसद

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा किए गए प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं, जो उचित नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।

”पेपर लीक के दोषियों को गोली मार देना चाहिए”

सांसद ने अपनी बात दोहराते हुए कहा कि ऐसे लोगों ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद किया है। इसलिए उनके खिलाफ इतनी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए कि वह दूसरों के लिए भी नजीर बन सके। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, ‘ऐसे दोषियों को गोली मार देना चाहिए।’

सांसद का यह बयान अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर देशभर में बहस जारी है, जिसमें यह टिप्पणी एक नया मोड़ लेकर आई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles