07:56 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: साहिबजादा फरहान के बाद फखर जमां ने भी जड़ा पचासा
साहिबजादा फरहान के बाद फखर जमां ने भी अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 27 गेंदों में पचासा जड़ा। 12 ओवर के बाद स्कोर 125/0 है।
07:24 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: साहिबजादा फरहान का पचासा
साहिबजादा फरहान ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह फखर जमां के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। नौ ओवर के बाद स्कोर 91 रन है।
07:20 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: चार ओवर के बाद स्कोर 38/0
फखर जमां और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को सधी शुरुआत दिलाई है। चार ओवर के बाद स्कोर 38/0 है।
07:03 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: पाकिस्तान की पारी शुरू
पाकिस्तान की पारी शुरू हो चुकी है। साहिबजादा फरहान और फखर जमां क्रीज पर मौजूद हैं।
06:39 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमां, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चरिथ असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका।
06:33 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने बताया कि अहम मुकाबले में उनकी टीम तीन बदलावों के साथ उतरी है। बाबर आजम, सईम अयूब और सलमान मिर्जा को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, श्रीलंका ने दो बदलाव किए हैं।
06:14 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: क्या है मौसम का पूर्वानुमान
06:14 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: श्रीलंका-पाकिस्तान मैच पर न्यूजीलैंड की नजर
पाकिस्तान और श्रीलंका मैच पर न्यूजीलैंड की भी नजर होगी क्योंकि इसी से साफ होगा कि कीवी टीम का सफर टी20 विश्व कप में आगे बढ़ेगा या नहीं। पाकिस्तान की बात करें तो सिर्फ सुपर आठ में सिर्फ एक अंक अर्जित किया है और वो भी न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच धुलने के कारण मिला है। अगर श्रीलंका और पाकिस्तान का मैच धुलता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे, ऐसे में पाकिस्तान के कुल दो अंक होंगे, जबकि न्यूजीलैंड के पहले से ही तीन अंक हैं। यानी पल्लेकल में बारिश हुई और मैच नहीं हो सका तो पाकिस्तान का सफर सुपर आठ में ही थम जाएगा।
06:13 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: अगर-मगर के डगर में फंसा पाकिस्तान
- इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की हार से सेमीफाइनल की दौड़ दिलचस्प हो गई है और एक बार फिर पाकिस्तान अगर-मगर के डगर में फंस गया है।
- यहां से नेट रन रेट काफी अहम हो गया है। यानी पाकिस्तान को सिर्फ श्रीलंका को हराना ही नहीं होगा, बल्कि बड़ी जीत दर्ज करनी होगी।
- श्रीलंका के खिलाफ अगर पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करता है और उसने 160 रन का स्कोर बनाया है तो उसे ये मैच 64 या इससे अधिक रनों से जीतना होगा।
- अगर पाकिस्तान पहले गेंदबाजी करता है और श्रीलंका को 160 के स्कोर पर रोक लेता है तो उसे 40+ गेंद या 13.1 ओवर में ही ये लक्ष्य हासिल करना होगा।
- पाकिस्तान की टीम अगर ऐसा नहीं कर सकी तो बेहतर नेट रन रेट के आधार पर न्यूजीलैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा।
06:13 PM, 28-Feb-2026
SL vs PAK Live Score: ग्रुप-2 में कैसी है टीमों की स्थिति?
सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 की बात करें तो इंग्लैंड ने अपने तीनों मैच जीते हैं और वह छह अंकों के साथ सेमीफाइनल में जगह बना चुका है। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों में एक जीत, एक हार और एक रद्द मैच के साथ तीन अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट +1.390 का है। पाकिस्तान की टीम दो मैच में एक हार और एक रद्द मैच के साथ एक अंक लेकर तीसरे नंबर पर है। पाकिस्तान का नेट रन रेट -0.461 का है। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका ने सुपर आठ में अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए जिससे उसका सफर थम गया।




