बेतिया में पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन की अध्यक्षता में एक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस केंद्र सभागार में हुई इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करना और लंबित मामलों की समीक्षा करना था। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को लंबित मामलों का त्वरित पर्यवेक्षण कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने और नियमित वाहन जांच अभियान चलाने पर जोर दिया। संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि आपराधिक घटनाओं को समय रहते रोका जा सके। चोरी की घटनाओं के उद्भेदन का दिया निर्देश एसपी ने वाहन चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उनके त्वरित उद्भेदन का निर्देश दिया। उन्होंने शराब तस्करों, फरार अभियुक्तों और लंबे समय से लंबित मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया। वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और पुलिस कार्रवाई को अधिक प्रभावी बनाने पर भी बल दिया गया। बैठक में सूचना का अधिकार अधिनियम, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, जनशिकायतों और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों के त्वरित निष्पादन की भी समीक्षा हुई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आमजन से जुड़े इन मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निपटारा सुनिश्चित करें। अंत में, पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को आमजनों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और संवेदनशीलता से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होने से अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने में अधिक सफलता मिलेगी।
SP ने किया अपराध-गोष्ठी की बैठक:शराब तस्करों-फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान, चोरी की घटनाओं के उद्भेदन का दिया निर्देश