Top 5 This Week

Related Posts

SP शुभांक मिश्रा ने देर रात चलाया अभियान:शिवहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक अनुशासन सुधरा, सीट बेल्ट के बिना गाड़ी चलाने पर दी चेतावनी


शिवहर में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार देर रात खुद सड़कों पर उतरकर शहर और सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान पुलिस की मुस्तैदी स्पष्ट रूप से दिखाई दी। लचका पुल और श्यामपुर भटहां बॉर्डर पर सघन जांच की गई, जिसमें प्रत्येक वाहन की बारीकी से पड़ताल की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया। सीट बेल्ट के बिना गाड़ी चलाने पर दी चेतावनी अभियान के दौरान बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई, साथ ही कई लोगों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक की इस सक्रियता और नेतृत्व से आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियानों से जिले में अनुशासन और कानून का पालन मजबूत होगा। इस दौरान सदर डीएसपी सुशील कुमार, ट्रैफिक डीएसपी भाई भरत कुमार, नगर थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह और श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Popular Articles