Top 5 This Week

Related Posts

Supual-Delhi Summer Special Train | 19 April

गर्मियों की छुट्टी (Summer Vacation) में ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पूर्व मध्य रेल ने नई दिल्ली, आनंद विहार और बेंगलुरू के लिए तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। सीपीआरओ सरस

.

ट्रेन नंबर- 04072/04071 नई दिल्ली-सुपौल-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-बलिया-गाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज के रास्ते चलेगी।

ट्रेन नंबर- 04072 नई दिल्ली-सुपौल स्पेशल 15 जुलाई तक (21, 22, 23, 24 एवं 25 मई को छोड़कर) प्रतिदिन नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलेगी। विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दूसरे दिन 21.05 बजे हाजीपुर, 22.10 बजे शाहपुर पटोरी, तीसरे दिन 00.35 बजे बरौनी, 01.03 बजे बेगूसराय, 02.18 बजे खगड़िया, 02.40 बजे मानसी, 03.10 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 03.45 बजे सहरसा रुकते हुए 06.35 बजे सुपौल पहुंचेगी‌।

बेगूसराय रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

बेगूसराय रेलवे स्टेशन। (फाइल फोटो)

वापसी में सुपौल नई दिल्सी दोपहर 3 बजे दिल्ली पहुंचेगी

वापसी में ट्रेन नंबर-04071 सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल 19 अप्रैल से 17 जुलाई तक (23, 24, 25, 26 एवं 27 मई को छोड़कर) रोज सुपौल से 7.45 बजे खुलकर 9.35 बजे सहरसा, 10.08 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.53 बजे मानसी, 11.05 बजे खगड़िया, 11.38 बजे बेगूसराय, 12.20 बजे बरौनी, 13.30 बजे शाहपुर पटोरी, 14.50 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 15.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर- 04008/04007 आनंद विहार-जोगबनी-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन अररिया कोर्ट- पूर्णिया-कटिहार-मानसी-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर-मुरादाबाद के रास्ते चलेगी। इसमें ट्रेन नंबर- 04008 आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल 18 अप्रैल से 11 जुलाई तक (23 मई को छोड़कर) हर शनिवार को आनंद विहार से 08.30 बजे खुलेगी।

विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 00.30 बजे हाजीपुर, 3.45 बजे शाहपुर पटोरी, 4.45 बजे बरौनी, 5.18 बजे बेगूसराय, 5.53 बजे खगड़िया, 6.05 बजे मानसी, 7.10 बजे नवगछिया, 10.50 बजे कटिहार,12.18 बजे पूर्णिया, 13.13 अररिया कोर्ट एवं 13.48 बजे फारबिसगंज रूकते हुए 15.00 बजे जोगबनी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन नंबर- 04007 जोगबनी-आनंद विहार स्पेशल 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) हर रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे खुलकर 19.03 बजे फारबिसगंज, 19.43 बजे अररिया कोर्ट, 20.48 बजे पूर्णिया, 21.50 बजे कटिहार, 22.45 बजे नवगछिया, अगले दिन 00.13 बजे मानसी, 00.25 बजे खगड़िया, 1.00 बजे बेगूसराय, 2.30 बजे बरौनी, 3.30 बजे शाहपुर पटोरी, 4.55 बजे हाजीपुर रूकते हुए तीसरे दिन 03.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर- 05551/05552 सहरसा-यशवंतपुर-सहरसा समर स्पेशल ट्रेन मानसी-खगड़िया-न्यू बरौनी जं.-किउल-झाझा-आसनसोल-खड़गपुर-भुवनेश्वर-विशाखपत्तनम के रास्ते चलेगी। इसमें ट्रेन नंबर- 05551 सहरसा-यशवंतपुर समय स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को चलाई जा रही है।

यह ट्रेन 23 और 30 अप्रैल को सहरसा से 20.25 बजे खुलकर 20.43 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 22.23 बजे मानसी, 22.43 बजे खगड़िया, 23.38 बजे बेगूसराय, शुक्रवार को 00.15 बजे न्यू बरौनी जं., 2.30 बजे किउल, 3.25 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 22.30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर- 05552 यशवंतपुर-सहरसा स्पेशल 19 एवं 26 अप्रैल और 3 मई रविवार को यशवंतपुर से 07.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार को 04.00 बजे झाझा, 04.50 बजे किउल, 06.25 बजे न्यू बरौनी जं., 06.58 बजे बेगूसराय, 07.40 बजे खगड़िया, 08.13 बजे मानसी, 09.00 बजे सिमरी बख्तिायारपुर रूकते हुए 11.00 बजे सहरसा पहुंचेगी।

Spread the love

Popular Articles