राजनीति में कई उतार-चढ़ाव देखने वाले तेज प्रताप यादव अब रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में भी सत्ता की बाजी जीत चुके हैं।
.
तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को फाइनल मुकाबले में हराकर शो के पहले ‘अल्टीमेटम रूलर’ का खिताब अपने नाम कर लिया।
जीत के बाद तेज प्रताप ने खुद को पेंटहाउस का ‘प्रधानमंत्री’ बताते हुए अपनी नई भूमिका का जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने पर ठुमके लगाए।
इस जीत के साथ उन्हें ‘फॉल’ से इम्युनिटी मिलने के साथ टावर के भीतर कई अहम फैसलों को प्रभावित करने की ताकत भी हासिल हुई।
अल्टीमेटम रूलर की रेस में तेज प्रताप, प्रियंका चाहर चौधरी और इरिना रुडाकोवा आमने-सामने थे। ‘असली या नकली’ टास्क के पहले चरण में तेज प्रताप को जीत मिली।

तेज प्रताप ने ‘लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल’ गाने पर ठुमके लगाए।
तेज प्रताप ने प्रियंका चाहर चौधरी को बाहर किया
इसके बाद उन्हें एक कंटेस्टेंट को रेस से बाहर करने का अधिकार मिला और उन्होंने प्रियंका चाहर चौधरी को बाहर कर दिया। इसके बाद खिताब के लिए तेज और इरिना के बीच अंतिम मुकाबला हुआ।
फाइनल टास्क में छह लीटर असली पेट्रोल हासिल करना तेज प्रताप के लिए निर्णायक साबित हुआ। उन्होंने इरिना को पीछे छोड़ते हुए अल्टीमेटम रूलर का खिताब अपने नाम कर लिया।
जीत के बाद वर्कर्स ने तेज और इरिना के साथ जश्न मनाया। भोजपुरी गानों से शुरू हुआ जश्न अंग्रेजी गानों के डांस तक पहुंचा और तेज प्रताप भी इसमें शामिल हुए।
पहले एपिसोड से ही दिखा सत्ता का खेल
‘Rise & Fall Season 2’ की शुरुआत में ही तेज प्रताप ने पेंटहाउस में जगह बना ली थी। शुरुआती गेम में तेज प्रताप और इरिना ने साथ मिलकर पेंटहाउस में पहुंचने का रास्ता बनाया। शो में उनकी शुरुआत से ही अलग-अलग कंटेस्टेंट के साथ समीकरण बनते और बदलते दिखाई दिए।
शो में तेज प्रताप ने अपनी राजनीतिक अनुभव की झलक भी दिखाई। एक मौके पर उन्होंने मनीष कश्यप और काजल राघवानी का समर्थन किया, जबकि प्रियंका चाहर चौधरी ने उनके फैसले पर सवाल उठाए। बाद में तेज ने मनीष को लेकर अपनी रणनीति पर दोबारा विचार किया।

तेज प्रताप ने इरिना रुडाकोवा को साथ डांस किया।
तेजप्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था
इससे पहले तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था। क्लीप में स्वारा भास्कर तेजप्रताप से कह रही हैं कि आप मुझे एक बार लालूजी से मिलवाइएगा। इस पर तेजप्रताप उनसे से वादा करते हैं कि पक्का मिलवाऊंगा।
दरअसल, स्वरा ने एक डिजाइनर साड़ी और ब्लाउज पहन शो में एंट्री की थी। उन्होंने जो ब्लाउज पहना था, उस पर ‘मोटी’ लिखा हुआ था। इस शो में जब स्वार भास्कर एंट्री लेती हैं तो सभी कंटेस्टेंट आराम से सोफे पर बैठे रहते हैं।
स्वरा भास्कर को तेजप्रताप देखते हैं फिर उनकी नजर उनके कपड़ों पर पड़ती है। वो ब्लाउज पर लिखे ‘मोटी’ शब्द को पढ़ते हैं। इस पर बिहार के ही रहने वाला यूट्यूबर मनीष कश्यप कहते हैं तेजप्रताप यादव को टोकते हुए कहते हैं कि आपको ये नहीं कहना चाहिए।

तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को मोटी कहा था।
भोजपुरी बवाल में दिख चुके हैं तेजप्रताप
इससे पहले तेजप्रताप यादव भोजपुरी बवाल कार्यक्रम में दिखे थे। इस दौरान उनकी बयानबाजी काफी चर्चे में थी। भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन पटना में किया गया था।
इस दौरान तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को लफुआ कह दिया था। उन्होंने कहा था कि अभी शराब का टेस्ट होगा तो वह पकड़ा जाएंगे। अभी सत्ता में है तो सत्ता भोग रहे हैं। मेरे ही काम से ये रियलिटी शो हिट है।
