Up:कत्ल की रात नशे में था अक्षत, पिता की हत्या कर बहन से लिपटकर खूब रोया; नीले ड्रम कांड में एक और नया खुलासा – Lucknow Blue Drum Murder Case: Accused Akshat Was Drunk On Night Of Father Killing News In Hindi
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना के सेक्टर एल निवासी पैथोलॉजी संचालक एवं शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (49) की हत्या उनके बेटे अक्षत ने शराब के नशे में की थी। पुलिस को दिए बयान में आरोपी ने बताया है कि उसके पिता किसी कार्यक्रम से आए थे। वह काफी नशे में थे। पिता के आने से पहले अक्षत ने भी शराब पी रखी थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नशे में मानवेंद्र ने अक्षत को काफी भला-बुरा कहा था। अक्षत भी नशे में था। ऐसे में उसे पिता की बात काफी बुरी लगी थी। यही वजह है कि उसने मानवेंद्र के लाइसेंसी राइफल से उन्हें गोली मार दी थी। आरोपी ने जेल जाने से पहले पुलिसकर्मियों से छोटी बहन कृति से मिलने की इच्छा जताई थी। इसके बाद कृति को पुलिसकर्मी थाने लेकर पहुंचे थे। बहन को सामने देखकर अक्षत उससे लिपटकर खूब रोया था।
Trending Videos
2 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा
– फोटो : अमर उजाला
अक्षत ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि उसकी बहन को गंभीर बीमारी है। अक्षत ने पुलिसकर्मियों से अपना फोन वापस मांगा, ताकि वह बहन के खाते में रकम ट्रांसफर कर सके। हालांकि, आरोपी का मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया था। अक्षत ने बहन से बोला कि उसके खाते में 22 हजार रुपये हैं। इसमें से छह हजार रुपये वर्धमान पैथालॉजी के एक क्लर्क को बतौर वेतन देना है। शेष रकम वह अपने पास रख लेगी।
3 of 14
इसी नीले ड्रम में थी कारोबारी की लाश
– फोटो : अमर उजाला
कृति गुमसुम, नहीं कर रही किसी से बात
आरोपी ने बहन को घर में रखे कुछ पैसों की भी जानकारी दी थी, ताकि कृति को कोई परेशानी न हो। इस वारदात के बाद से कृति बेहद गुमसुम है। वह किसी से भी ज्यादा बात नहीं कर रही है। कम उम्र में कृति ने मां को खो दिया और अब पिता की भी जान चली गई। वहीं, भाई जेल में बंद है।
4 of 14
शव को मुखाग्नि देता कारोबारी का भतीजा
– फोटो : अमर उजाला
पूरी रात बैठकर बड़बड़ाता रहा अक्षत
इससे पहले, पिता का हत्यारोपी बेटा अक्षत बुधवार की रात जेल में सो नहीं सका। वह पूरी रात बड़बड़ाता रहा। आरोपी को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सक उसकी निगरानी कर रहे हैं। जेल प्रशासन के समझाने पर अक्षत ने बृहस्पतिवार को दोपहर में थोड़ा खाना खाया। हालांकि, रात में फिर उसने खाने से मना कर दिया।
5 of 14
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा और बरामद सामान
– फोटो : अमर उजाला
आरोपी की निगरानी के लिए दो लोग लगाए
पूरी रात आरोपी दीवार के सहारे बैठा रहा। पूछने पर आरोपी ने बताया कि उसे पहले पापा ने पीटा था, जिसके बाद उसने उन्हें गोली मार दी। आरोपी की निगरानी के लिए दो लोगों को लगाया गया है। आरोपी की हरकतों पर भी नजर रखी जा रही है। अक्षत की काउंसिलिंग की जा रही है। वह रात में रो रहा था और अपनी करतूत पर पछतावा भी कर रहा था।