Saturday, August 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Video: तारापीठ मंदिर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कहा- मां तारा के आशीर्वाद से चलेगी सरकार, सब ठीक हो जायेगा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार के ‘सकारात्मक नजरिये’ ने पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार की ‘नकारात्मकता’ की जगह ले ली है. वह बीरभूम जिले के रामपुरहाट में शनिवार को तारापीठ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद संवादददाताओं से बात कर रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा- पिछली सरकार का हर मुद्दे पर जवाब ‘नहीं’ में होता था. हमारी सरकार का मंत्र ‘हां’ है. इस सरकार के सकारात्मक नजरिये ने तृणमूल कांग्रेस सरकार की नकारात्मकता की जगह ले ली है. उन्होंने कहा कि तारापीठ मंदिर में मनाये जाने वाले सबसे बड़े सालाना त्योहार ‘कौशिकी अमावस्या’ के लिए सभी जरूरी इंतजाम किये जायेंगे, क्योंकि इस मौके पर राज्य और देश के साथ-साथ दूसरे देशों से भी श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने आते हैं.

शुभेंदु अधिकारी ने कहा- यह सरकार मां तारा के आशीर्वाद से बनी है. इसलिए यह सुनिश्चित किया जायेगा कि ‘कौशिकी अमावस्या’ त्योहार के लिए सभी जरूरी इंतजाम किये जायें. यह त्योहार 10 और 11 सितंबर की दरम्यानी रात को मनाया जायेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले ही ‘श्रावणी मेले’ और रथ यात्रा समारोहों के लिए उचित इंतजाम सुनिश्चित किये थे.

सुबह मंदिर के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने इस प्रसिद्ध तीर्थ स्थल पर पुजारियों के मंत्रोच्चार के बीच पुष्पांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि बीरभूम जिला शांतिनिकेतन, तारापीठ मंदिर और पारंपरिक ‘बाउल’ गीतों के लिए मशहूर है तथा उसका हरसंभव तरीके से विकास किया जायेगा.

The post Video: तारापीठ मंदिर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कहा- मां तारा के आशीर्वाद से चलेगी सरकार, सब ठीक हो जायेगा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles