
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बच्चों के बीच मोबाइल फोन देखने की बढ़ती आदत पर चिंता जतायी. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को देर तक मोबाइल चलाने से रोकें. कोलकाता में राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा कि राज्य सरकार इस मामले में ‘कड़े फैसले’ भी ले सकती है, भले ही इससे उसे वोटों का नुकसान उठाना पड़े.
बच्चों पर मोबाइल का पड़ रहा खतरनाक असर : सीएम
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा- मोबाइल फोन का बच्चों पर खतरनाक असर पड़ रहा है. ऐसे मामले सामने आये हैं, जहां बच्चे अपने माता-पिता के सोने के बाद देर रात तक मोबाइल देखते रहते हैं. इससे उनके स्वास्थ्य और पढ़ाई पर असर पड़ रहा है. अभिभावकों को बहुत सतर्क रहना चाहिए और इसे कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए. शुभेंदु अधिकारी ने कहा- हमें इस गंभीर मुद्दे पर विचार करना होगा और कठिन कदम उठाने होंगे. भले ही इसकी कीमत कुछ वोटों के नुकसान के रूप में चुकानी पड़े. उन्होंने हालांकि इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी.
The post Video: बच्चों को देर तक मोबाइल चलाने से रोकें अभिभावक : शुभेंदु अधिकारी appeared first on Prabhat Khabar.
