कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत जामू स्थित हरलाडीह गांव में रविवार सुबह हाथी के हमले में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान 55 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है।
.
वह रामचंद्र साहू की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, सीता देवी सुबह करीब 5:30 बजे गांव की अन्य महिलाओं के साथ जंगल में महुआ चुनने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक हाथी वहां पहुंच गया।

हाथी उनके पास पहुंचा और अपनी सूंड से उठाकर उन्हें जमीन पर दो से तीन बार पटक दिया। इससे मौके पर ही मौत हो गई।
हाथी को देखते ही अन्य महिलाएं अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहीं, लेकिन सीता देवी समय पर नहीं भाग सकीं। हाथी उनके पास पहुंचा और अपनी सूंड से उठाकर उन्हें जमीन पर दो से तीन बार पटक दिया।
इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद साथ गई महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। किसी तरह हाथी को वहां से खदेड़ा।
समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा विभाग
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में लगातार बढ़ रहे हाथियों के हमलों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने वन विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को भगाने के लिए विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों को भगाने के लिए विभाग की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
बताया जाता है कि कोडरमा जिले में बीते एक वर्ष में हाथियों के हमले में एक दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। वहीं पिछले एक सप्ताह में दो महिलाओं और एक पुरुष की भी मौत हो चुकी है। इस घटना की सूचना पर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
डीएफओ सौमित्र शुक्ला ने बताया कि परिजनों को तत्काल 25 हजार रुपए दाह संस्कार के लिए दिए जाएंगे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद वन अधिनियम के तहत चार लाख रुपए तक मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही हाथियों को खदेड़ने के लिए चार टीमें लगाई गई हैं।
—————————————
इसे भी पढ़ें….
कोडरमा में हाथियों का उत्पात, रात भर जाग रहे ग्रामीण:दो दिनों में 5 मवेशियों को कुचलकर मारा; दो लोगों की भी ले चुके हैं जान

कोडरमा में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। पिछले दो दिनों में हाथियों ने दो लोगों और लगभग पांच मवेशियों को मार डाला है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण जागकर रात काटने को मजबूर हो गए हैं।
कोडरमा के विभिन्न प्रखंडों में दो से तीन हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। हाथियों का झुंड गुरुवार देर रात कोडरमा प्रखंड के झरीटांड़ और ढेबुआडीह में घुस गया। हाथियों ने किसानों की तैयार फसलों को नष्ट किया और गांव के गौशाला में घुसकर बंधे मवेशियों को कुचलकर मार डाला। पूरी खबर यहां पढ़ें…


