
XLRI 70th Convocation 2026, जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित प्रतिष्ठित संस्थान XLRI का 70वां दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा. इस अवसर पर ICICI बैंक के एमडी सह सीईओ संदीप बख्शी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. उन्हें XLRI की ओर से वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित ‘सर जहांगीर घांदी मेडल फॉर इंडस्ट्रियल एंड सोशल पीस’ से सम्मानित किया जाएगा. समारोह के दौरान वह XLRI से पासआउट होने वाले करीब 550 विद्यार्थियों को संबोधित कर उन्हें सफलता के गुर सिखाएंगे.
मेधावी छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह के दौरान विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड के सीईओ व एमडी सह XLRI के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स टीवी नरेंद्रन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कन्वोकेशन से पूर्व XLRI की वार्षिक बैठक भी आयोजित होगी, जिसमें आगामी सत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे.
Also Read: Simdega: श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया रामनवमी का त्योहार
टाटा ऑडिटोरियम में मनेगा खुशियों का जश्न
समारोह की सभी तैयारियां XLRI प्रबंधन की ओर से पूरी कर ली गई हैं. शनिवार की शाम टाटा ऑडिटोरियम में होने वाले इस कन्वोकेशन में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल होंगे. यह गौरव का विषय है कि जिन छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा, उन सभी का चयन प्रतिष्ठित नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों में पहले ही हो चुका है.
Also Read: झारखंड में ‘येलो अलर्ट’: अगले दो दिनों के दौरान इन इलाकों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की आशंका
The post XLRI जमशेदपुर का 70वां दीक्षांत समारोह कल: ICICI बैंक के MD संदीप बख्शी होंगे मुख्य अतिथि appeared first on Prabhat Khabar.

