Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अलीपुरदुआर में गरजे नितिन नबीन- ममता सरकार ने अपनों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दी

अलीपुरदुआर में गरजे नितिन नबीन- ममता सरकार ने अपनों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दी

Nitin Nabin Alipurduar Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान ने उत्तर बंगाल में रफ्तार पकड़ ली है. बुधवार को अलीपुरदुआर में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ममता बनर्जी सरकार पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर बंगाल के मूल निवासियों के भूमि अधिकार छीनकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को दे दिये.

डबल इंजन सरकार करेगी जनसांख्यिकी सुधार : नबीन

‘भूमि अधिकार’ और ‘घुसपैठ’ को मुख्य चुनावी मुद्दा बना दिया. नितिन नबीन ने बंगाल की जनता से वादा किया कि राज्य में भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार बनते ही सबसे पहला काम जनसांख्यिकीय असंतुलन (डेमोग्राफी इम्बैलेंस) को ठीक करना होगा. उन्होंने कड़े लहजे में कहा- ममता बनर्जी सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति ने राज्य की पहचान और जनसंख्या का स्वरूप ही बदल डाला है. भाजपा की सरकार आते ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिह्नित कर राज्य से बाहर निकाला जायेगा.

पलायन और पहचान का संकट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तृणमूल शासन में फैली अराजकता के कारण बंगाल के स्थायी निवासी राज्य छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि एक ओर बंगाल के युवा रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं, तो दूसरी ओर सरकार घुसपैठियों को यहां बसाने में मदद कर रही है. उन्होंने कहा कि जो बंगाल कभी उद्योग और संस्कृति में देश का नेतृत्व करता था, उसे कांग्रेस, वामपंथियों और अब तृणमूल ने अंधकार में धकेल दिया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम मोदी के दिल में बंगाल का खास स्थान : नितिन नबीन

नितिन नबीन ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन में पश्चिम बंगाल का विकास प्राथमिकता पर है. उन्होंने कहा- बंगाल पीएम मोदी के दिल के बेहद करीब है, लेकिन यहां की मौजूदा सरकार विकास की रफ्तार को धीमा कर रही है. तृणमूल ने केवल भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण को बढ़ावा दिया है.

इसे भी पढ़ें

मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज

बंगाल में नमाज की आजादी, पूजा के लिए कोर्ट के चक्कर, दक्षिणेश्वर से नितिन नबीन का ममता बनर्जी सरकार पर वार

नितिन नबीन का दावा- बंगाल में 50 लाख से अधिक घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट से हटाये गये

कोलकाता से पहले सिलीगुड़ी में PM मोदी का मेगा रोड शो, उत्तर बंगाल फतह का ये है BJP प्लान

The post अलीपुरदुआर में गरजे नितिन नबीन- ममता सरकार ने अपनों की जमीन छीनकर घुसपैठियों को दी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles