Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

इंटर परीक्षा से वंचित छात्र अब विशेष परीक्षा के लिए 6 तक कर सकते हैं आवेदन


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट वार्षिक विशेष परीक्षा और कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र-छात्राएं 6 अप्रैल तक निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। समिति की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, पहले आवेदन की अंतिम तिथि 2 अप्रैल थी, लेकिन बड़ी संख्या में छात्रों के आवेदन से वंचित रह जाने के कारण तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह मौका विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। छात्र संबंधित विद्यालयों के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। बोर्ड के अनुसार, इंटर विशेष परीक्षा का आयोजन अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में संभावित है। वहीं, आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य परीक्षार्थियों के लिए यह करीब 1400 से 1800 रुपए के बीच तय किया गया है, जबकि कंपार्टमेंटल परीक्षार्थियों के लिए शुल्क अलग निर्धारित किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles