Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुलपति से मिलने के लिए आधे घंटे इंतजार, रुटा ने सत्र नियमित करने पर दिया जोर


रांची| रांची विवि की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा से मिलने पहुंचे आरयू टीचर्स एसोसिएशन (रुटा) के प्रतिनिधिमंडल को करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। क्योंकि इन शिक्षकों के पास पहले मिलने का अप्वाइंटमेंट नहीं था। उस समय वीसी बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ मीटिंग कर रहीं थीं। मीटिंग खत्म होने के बाद शिक्षक वीसी से मिले। रुटा अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ठाकुर, महासचिव डॉ. सीमा प्रसाद, डॉ. स्मिता लिंडा टोप्पो, डॉ. रणजीत चौधरी, डॉ. अवध बिहारी महतो सहित लगभग 25 शिक्षक शामिल थे। डॉ. कंजीव लोचन ने सभी का परिचय कुलपति से कराया, वहीं डॉ. नीलू सिंह ने अपनी हालिया प्रकाशित पुस्तक भेंट की। शिक्षकों ने विवि की बेहतरी और सेशन नियमित करने वाली हर पहल में साथ देने का भरोसा दिया। वीसी सत्र नियमित करने को मिशन मोड में आगे बढ़ाने की अपील की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles