Tuesday, September 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गयाजी में जमीन विवाद में कारोबारी के घर फायरिंग:पीड़ित बोले- केस उठाने के लिए दबाव बनाया जा रहा, धमकियां भी मिल रही


गयाजी में जमीन कारोबारी शत्रुघ्न भारती के घर के बाहर फायरिंग हुई थी। पीड़ित शत्रुघ्न भारती ने पीसी कर बताया है कि मैंने थाने में आवेदन दे रखा है। जिसमें जमीन विवाद से जुड़े पुराने मामले का जिक्र किया है। पुराने केस को वापस लेने के लिए मुझपर लगातार दबाव बनाया जा रहा था और धमकियां दी जा रही थी। केस नहीं उठाने पर मेरे घर के बाहर फायरिंग कराई गई। मामले में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया है, कारोबारी का आरोप है कि सिविल लाइन की पुलिस दोनों को जेल भेजने की जगह उन्हें संरक्षण दे रही है। वहीं, दूसरी तरफ घटना से संबंधित सीसीटीवी फुजेट भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार 2 युवक शत्रुघ्न भारती के घर के बाहर पहुंचे और चलती बाइक से फायरिंग कर फरार हो गए। घटना 27 अगस्त की सुबह करीब 5:18 बजे शहर के पितामहेश्वर इलाके की है। सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज है। शत्रुघ्न भारती ने खुद अपने घर पर फायरिंग करवाई पीड़ित पक्ष के अनुसार बुलबुल साव जमीन विवाद है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बुलबुल और उसके साथियों ने गोली चलवाई है। हालांकि, इन आरोपों पर बुलबुल साव का कहना है कि पुरानी रंजिश में हमें फंसाने की साजिश है, खुद शत्रुघ्न भारती ने अपने घर पर फायरिंग करवाई है। हमें फंसाया जा रहा है। बुलबुल साव ने पूरी तरह बेबुनियाद बताया है। पुलिस पर पूरा भरोसा है और एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 2020 में भी शत्रुघ्न भारती पर हुई थी फायरिंग

मामले का एक पुराना कनेक्शन भी है। 2020 में भी जमीन विवाद को लेकर शत्रुघ्न भारती पर जानलेवा हमला हुआ था। उस दौरान उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी और उन्हें चार गोलियां लगी थी। इसके बावजूद उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई थी। पुराने मामले में भी बुलबुल साव और उसके साथियों पर आरोप लगाए गए थे। जिसका कोर्ट में मामला चल रहा है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुराने केस को लेकर लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ रहा था।

थाना अध्यक्ष बोले- CCTV के आधार पर दो आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन थाना अध्यक्ष शमीम अहमद ने बताया कि बाइक सवार युवकों ने फायरिंग की थी। CCTV फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में प्रारंभिक तौर पर बात सामने आई है कि युवकों ने खेल-खेल में फायरिंग की है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और पूछताछ के आधार पर घटना की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इस वारदात में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles