Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

जुआ के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, एक गिरफ्तार

जुआ के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, एक गिरफ्तार

किस्को लोहरदगा. किस्को थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नवाडीह लोहरा टोली में जुआ खेल रहे लोगों पर छापेमारी की. पुलिस टीम के पहुंचते ही दर्जनभर लोग मौके से फरार हो गये. जबकि नवाडीह निवासी इनामुल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया. मौके से दो बाइक भी जब्त की गयीं. इस संबंध में किस्को थाना में कांड संख्या 15/26 दर्ज कर एक नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी मानस कुमार साधु ने बताया कि पकड़े गये युवक को विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत जमानत दे दी गयी है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जुआ के खिलाफ आगे भी लगातार छापेमारी अभियान चलाया जायेगा.

The post जुआ के खिलाफ पुलिस की छापेमारी, एक गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles