Tuesday, May 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड-बिहार सीमा पर 65 पेटी अवैध शराब जब्त:चतरा पुलिस ने पिकअप से पकड़ी 8 लाख की खेप; माफियाओं पर FIR दर्ज


चतरा पुलिस ने झारखंड-बिहार सीमा पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। वशिष्ठ नगर जोरी थाना पुलिस ने एक विशेष गश्ती अभियान के दौरान 8 लाख रुपये मूल्य की 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की। यह कार्रवाई 29 अप्रैल की रात को की गई। पुलिस अधीक्षक (SP) अनिमेश नैथानी के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जोरी थाना पुलिस थाना गेट के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन तेजी से थाना गेट की ओर आया। पुलिस बल को तैनात देख चालक घबरा गया और उसने पिकअप को थाना गेट के ठीक सामने खड़ा कर दिया। वाहन में ऊपर से जूट के बोरे लदे थे अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने लावारिस खड़ी पिकअप की गहनता से तलाशी ली। वाहन में ऊपर से जूट के बोरे लदे थे, जिनके नीचे शातिराना तरीके से 65 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब करीने से छिपाई गई थी। पुलिस ने जब्त शराब के साथ माफियाओं के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। वरीय अधिकारियों के अनुसार, जब्त की गई शराब की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग आठ लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से पिकअप और शराब की खेप को अपने कब्जे में ले लिया। इस मामले में फरार चालक और वाहन मालिक के विरुद्ध वशिष्टनगर थाना कांड संख्या- 62/2026 दर्ज किया गया है। जोरी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि तस्कर अक्सर बिहार-झारखंड बॉर्डर का लाभ उठाकर इस रूट का इस्तेमाल करते हैं। चूंकि बिहार में शराबबंदी है। इसलिए पड़ोसी राज्यों से तस्करी की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles