Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रकों की टक्कर, शॉर्ट सर्किट से इंजन में लगी आग:बक्सर NH-319 पर हादसा, ड्राइवर-खलासी पूरी तरह सुरक्षित


बक्सर में शनिवार सुबह सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में शॉर्ट सर्किट हुआ और एक ट्रक के इंजन में आग लग गई। टक्कर के बाद लगी आग तेजी से फैलने लगी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सोनवर्षा थाना क्षेत्र में तैनात एक छोटी अग्निशमन वाहन तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-319 पर टिक पोखर के पास हुआ। दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू अग्निशमन पदाधिकारी शिखा कुमारी के अनुसार, शुरुआती प्रयासों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा सका। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जगदीशपुर और डुमरांव अग्निशमालय से बड़ी दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। दमकल कर्मियों ने मिलकर लगातार पानी की बौछार कर आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। इस घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया। इस हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और सहचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। दमकल विभाग की तत्परता और स्थानीय लोगों की समय पर सूचना से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles