Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

चौथम में पंचायत समिति सदस्य पर फायरिंग:सिर के बगल से निकली गोली, जमीन विवाद को लेकर घटना; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत


खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के पिपरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य गोविंद कुमार पर फायरिंग का प्रयास किया गया है। उन्होंने बुधवार रात हुई इस घटना को लेकर गुरुवार को चौथम थाना में शिकायत दर्ज कराई है। गोविंद कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि बुधवार रात करीब नौ बजे गांव के सूरज कुमार (पिता राजीव कुमार गुप्ता) ने उन्हें अपने घर पर जमीन विवाद सुलझाने के लिए बुलाया था। जब वे वहां पहुंचे, तो सूरज अपने दो दोस्तों के साथ बैठा था। गोविंद कुमार के अनुसार, उनके पहुंचते ही सूरज ने उनका हाथ पकड़कर उन्हें कमरे में खींच लिया और दरवाजा बंद कर दिया। सूरज ने उनसे कहा कि वे उनके गोतिया से खरीदी गई जमीन खाली कर दें, अन्यथा उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इसी दौरान सूरज ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग की। पहली गोली मिसफायर हो गई, लेकिन दूसरी गोली गोविंद कुमार के सिर के बगल से निकल गई। गोविंद कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि फायरिंग के बाद सूरज ने उन्हें गाली दी, उनका सोने का लॉकेट छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के संबंध में पंचायत समिति सदस्य गोविंद कुमार ने गुरुवार शाम साढ़े पांच बजे चौथम थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस को आवेदन दिया है। दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles