Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

नक्सलियों के थिंक टैंक प्रशांत बोस की होटवार जेल में मौत


नक्सलियों के थिंक टैंक माने जाने वाले पोलित ब्यूरो सदस्य प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का शुक्रवार सुबह होटवार जेल में निधन हो गया। वह एक करोड़ रुपए का इनामी था। उसे 12 नवंबर 2021 को सरायकेला के गितिलबेड़ा टोल प्लाजा पर गिरफ्तार किया गया था। फिर 22 नवंबर 2021 को होटवार जेल शिफ्ट किया गया था।जेल प्रशासन ने बताया कि सुबह करीब छह बजे प्रशांत बोस की तबीयत बिगड़ी। उसे तत्काल रिम्स भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रशांत बोस 20 साल से सुरक्षा एजेंसियों के लिए सिरदर्द बना हुआ था। सात राज्यों की पुलिस के अलावा कई जांच एजेंसियों ने जेल में आकर उससे पूछताछ की थी। लेकिन उसने कभी मुंह नहीं खोला। हालांकि पुलिस जांच में पुष्टि हुई थी कि पूर्वी सिंहभूम में सांसद सुनील महतो हत्याकांड, 2004 में गृह रक्षा वाहिनी का शस्त्रागार लूटने और पूर्व मंत्री रमेश सिंह हत्याकांड का मास्टर माइंड प्रशांत बोस ही था। इसके अलावा सारंडा में 16 पुलिसकर्मियों की हत्या, जहानाबाद में जेल ब्रेक और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 18 जवानों की हत्या उसके इशारे पर ही की गई थी। उस पर 100 से अधिक केस दर्ज थे। मौत की सूचना मिलते ही जेल आईजी सुदर्शन मंडल होटवार जेल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। कभी था आतंक, आज शव लेने वाला कोई नहीं प. बंगाल का रहने वाला था, गिरिडीह में की थी शादी प्रशांत बोस मूल रूप से पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के यादवपुर गांव का रहने वाला था। नक्स​ली संगठन में सक्रिय होने के बाद उसने गिरिडीह के टुंडी नावाटांड़ की शीला मरांडी से शादी की थी। शीला भी पोलित ब्यूरो सदस्य है। वह भी होटवार जेल में बंद है। वह पहले भी 2006 से 2016 तक जेल में रह चुकी है। प्रशांत बोस प|ी की दांत का इलाज कराकर जमशेदपुर से बंगाल जाते समय गिरफ्तारी हुई थी। प्रशांत बोस का कभी आतंक थ्ज्ञा। उसके एक इशारे पर बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जाता ​था। लेकिन पति-प|ी के जेल जाने के बाद वहां कोई पूछने तक नहीं आया। मौत के बाद उसका शव लेने वाला भी कोई नहीं है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है कि कोई उसका शव लेने पहुंचे, लेकिन देर रात तक कोई नहीं आया। जेल प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव रिम्स में रखा है। जिला प्रशासन का आदेश मिलने पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। उसकी प|ी शीला मरांडी भी अभी होटवार जेल में बंद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles