Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकेंगे

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकेंगे

कटिहार महंगे बिजली बिल से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नगर निगम कार्यालय परिसर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया. शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और सौर ऊर्जा से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. शिविर में मौजूद विशेषज्ञों ने बताया कि इस योजना के तहत आम नागरिक अपनी छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकते हैं और बिजली बिल को शून्य तक ला सकते हैं. लालसन एनर्जी पावर सिस्टम के प्रोजेक्ट मैनेजर पवन कुमार साह ने जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर को एक छोटे पावर हाउस में बदलना है. भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने के लिए 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. एक किलो वाट में 80 हजार खर्च आयेगा. 30 हजार रु सरकार सब्सिडी देगी. दो किलो वाट में एक लाख 37 हजार लगेंगे. सरकार 60 हजार सब्सिडी देगी. जैसे- जैसे किलो वाट बढ़ेगा राशि भी बढ़ेगी और सब्सिडी भी. कहा सौर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली बिल में कमी आयेगी. बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी बड़ा योगदान मिलेगा. सौर ऊर्जा के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आयेगी. जिससे बढ़ते प्रदूषण और तापमान पर नियंत्रण संभव होगा. यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. प्रोजेक्ट मैनेजर पवन ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंडों में भी इस योजना को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. अबतक 100 से अधिक लोगों ने आवेदन कर सोलर पैनल लगाने में रुचि दिखाई है. इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम कुमार, अजय कुमार, मनीषा कुमारी, उत्सव राज, अजीत राज और नीरज सहित कई लोग सोलर ऊर्जा को लेकर लोगो को जागरूक किए.

The post प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सोलर पैनल लगाकर बिजली उत्पादन कर सकेंगे appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles