![]()
भास्कर न्यूज|गुमला गुमला धर्मप्रांत के 39 पल्लियों में पुण्य ने वृहस्पतिवार (गुरुवार) पर पूजा पाठ का आयोजन किया गया। मौके पर आनंद व दुःख का पर्व मनाया गया। संत पात्रिक महागिरजाघर में मुख्य अनुष्ठाता धर्मप्रांत के विशप स्वामी डॉ. लीनुस पिंगल एक्का व सह अधिष्ठाता वीकर जनरल फादर इमानवेल तिर्की व पल्ली पुरोहित फादर जेरोम एक्का ने मिस्सा पूजा कराया। मिस्सा पूजा के बीच में 12 ख्रीस्तीय विश्वासियों का पैर धोवन किया गया। मिस्सा के दौरान बिशप डॉ. लीनुस ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर सभी से प्यार करते है। हम सब ईश्वर के प्यारे है। यूखारिस्ट प्रभु के प्यार चिह्न है, कष्टों को दूर करने के लिए प्रभु यीशु अपने जीवन का बलिदान दिए। प्रभु हमारे जीवन में कभी निराशा नहीं आने देते। हम यीशु खीस्त के जीवन जीते है। हम एक-दूसरे में प्रभु यीशु ख्रीस्त के प्यार, सेवा व बलिदान को बांटे प्रभु ने हमारे सभी पापों को क्षमा किया है। परिवार के बीच क्षमा व प्रेम को स्थापित करें। संघर्षपूर्ण जीवन में भी प्रभु यीशु के वचनों को याद करें। प्रभु के प्यार को अपने जीवन में आत्मसात करें। बिशप ने कहा कि प्रभु यीशु के प्यार को कभी नहीं भूलें। वे हमारे जीवन को हमेशा संवारने का काम करते है। ईश्वर सेवा भाव से अपने शिष्यों के पैर धोए थे। इस प्रकार हमें भी अपने सहयोगी के पैर धोए और उन्हें गमछा प्रदान किया। बिशप पिंगल ने अपने 12 शिष्यों के पैर धोकर उन्हें कहा कि वे अपने परिवार में प्रेम व शांति का नमूना बनें। प्रभु यीशु क के बताए मार्ग पर चलें। मौके पर रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर फादर नीलम एक्का, फादर जेफ्रानियुश तिर्की, फादर कुलदीप, फादर मुनसन विलुंग, फादर जीतन, फादर नबोर मिंज, फादर बिजेंद्र तिर्की, फादर प्रफूल, फादर मनोहर खोया, सेत कुमार एक्का, जयंमति एक्का, फ्लोरा मिंज समेत कई ख्रीस्तीय धर्मावलंबी मौजूद थे। पल्ली पुरोहित फादर इमानवेल तिर्की ने अपने संदेश में कहा कि यहूदी परंपरा के अनुसार सेवक या दास लोग अपने अतिथियों का पैर धोते थे, पर यीशु जो ईश्वर के पुत्र थे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वे सेवा करवाने नहीं बल्कि सेवा करने आए हैं। आज ही के दिन यीशु ने पुरोहिताई संस्कार की स्थापना की और पुरोहितों को पवित्र यूखारिस्त का अधिकार दिया। हम सभी पुरोहित का जन्म सेवा करने के लिए हुआ है। पालकोट प्रखंड अंतगर्त करौंदाबेड़ा पारिस में मुख्य अधिष्ठाता डीन फादर विलियम मिंज के अगुवाई में पुण्य गुरुवार के अवसर पर मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मौके पर फादर विलियम ने अपने संदेश में कहा कि पुण्य गुरूवार में हमें अपने शिष्यों का पैर धोवन कर लोगों के बीच में सेवा भाव का संदेश देना है। सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पूजा नही होता है। मिस्सा अनुष्ठान में सह अधिष्ठाता की भूमिका में फादर प्रभुदास तिर्की व फादर एरिक ने निभाई। मौके पर कोलेंग पंचायत की मुखिया सुषमा केरकेट्टा, कांति केरकेट्टा, रोहित एक्का, हेमा ढांबा, मिष्टी जिविदा केरकेट्टा समेत कई लोग मौजूद थे।

