Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में स्कूल बस और ट्रक में टक्कर:एक दर्जन बच्चे घायल, सभी खतरे से बाहर; उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश


बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के राजाबेड़ा के पास गुरुवार को डीएवी पब्लिक स्कूल, भंडारीदह की एक स्कूल बस ट्रक की चपेट में आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में लगभग एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को बस से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल छह बच्चों को बेहतर इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया। इनमें कुणाल कुमार (17), यक्षित चंद्र (11), आदित्य कुमार (7), ओम कुमार (5), शिवम कुमार (15) और तेजस कुमार (12) शामिल हैं। उपायुक्त ने की बच्चों से मुलाकात घटना की सूचना मिलने पर बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और एक सप्ताह के भीतर स्वस्थ होकर घर लौट सकेंगे। बोकारो जनरल अस्पताल के वरीय चिकित्सक डॉ. आनंद कुमार ने जानकारी दी कि अस्पताल लाए जाने पर बच्चे काफी घायल थे, कुछ को सिर में भी चोटें आई थीं। सभी बच्चों का सीटी स्कैन कराया गया है और उनकी स्थिति अब स्थिर है। उन्होंने ने यह भी बताया कि बच्चों को मानसिक आघात लगा है, जिसके लिए भविष्य में काउंसलिंग की आवश्यकता पड़ सकती है। उपायुक्त ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और जल्द ही एक बैठक बुलाने की बात कही है। इस बैठक में स्कूल बसों की फिटनेस और चालकों की जांच सुनिश्चित की जाएगी। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए नए नियम बनाने पर भी विचार किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles