Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मानसी में टेंपू- पिकअप की टक्कर, दो लोग घायल:एक बछड़े की मौत, एनएच-31 पर हादसा


खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एनएच-31 पर एकनिया गांव के पास एक टेंपू और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपू पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। ओवरटेक करने के दौरान हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टेंपू चालक खगड़िया से महेशखुट की ओर जा रहा था। एनएच-31 पर एकनिया के समीप उसने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टेंपू को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एक घायल की पहचान हुई, दूसरे की जारी घायलों में से एक की पहचान गोगरी थाना क्षेत्र के धनखेता गांव निवासी विवेकानंद यादव के रूप में हुई है। दूसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए एनएच-31 पर अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मानसी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना प्रभारी का बयान मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles