Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर दुमका में दी गई श्रद्धांजलि


भास्कर न्यूज | दुमका दुमका के स्थानीय सरदार पटेल चौक पर शुक्रवार, को वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सिविल सोसायटी, पटेल सेवा संघ और शहीद सरदार भागवत राउत विचार मंच, दुमका के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा/चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित डॉ. बीके पीयूष ने छत्रपति शिवाजी के शौर्य और राष्ट्रभक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन न केवल संघर्ष की गाथा है, बल्कि कुशल प्रबंधन और न्यायप्रिय शासन का अनुपम उदाहरण भी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज की युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। ​सिविल सोसायटी के उपाध्यक्ष प्रेम केसरी ने कहा कि शिवाजी महाराज ने विषम परिस्थितियों में भी स्वराज्य की स्थापना की, जो हमें धैर्य और साहस की सीख देती है। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी उनके जीवन वृत्त पर चर्चा की और समाज के प्रति उनके योगदान को रेखांकित किया। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विविध सचिव संदीप कुमार ”जय बमबम”, राजेश कुमार चौरसिया, पवन कुमार झा, रुद्रांश, इन्दु चौबे, बबीता देवी, अर्चना देवी, रंजू देवी, कंचन देवी सहित कई अन्य प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्र निर्माण में शिवाजी महाराज के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles