Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Heatwave Alert | Palamau, Garhwa, Chatra To See 38-41°C

झारखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है। शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम के दो रूप देखने को मिलेंगे। एक ओर जहां कई जिलों में तेज धूप और लू का असर रहेगा, वहीं दूसरी ओर कुछ जिलों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश लोगों क

.

शुक्रवार की बारिश के बाद आज सुबह से चतरा जिले में कुहासा नजर आया।

शुक्रवार की बारिश के बाद आज सुबह से चतरा जिले में कुहासा नजर आया।

मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिन के समय कई इलाकों में गर्म हवाएं चलेंगी, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

पलामू-गढ़वा-चतरा में हीट वेव का अलर्ट

राज्य के उत्तरी-पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का प्रकोप ज्यादा देखने को मिलेगा। खासकर पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में हीट वेव का असर बना रहेगा। इन इलाकों में दोपहर के समय बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो सकता है।

पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में आज हीट वेव का असर बना रहेगा।

पलामू, गढ़वा और चतरा जिलों में आज हीट वेव का असर बना रहेगा।

प्रशासन ने भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्म हवाओं के कारण स्वास्थ्य पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोगों को पानी अधिक पीने, धूप से बचने और आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।

दक्षिणी और मध्य जिलों में बारिश की संभावना

वहीं दूसरी ओर रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में मौसम करवट ले सकता है। इन क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है।

वहीं दूसरी ओर रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में मौसम करवट ले सकता है।

वहीं दूसरी ओर रांची, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जैसे जिलों में मौसम करवट ले सकता है।

इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि उमस बनी रहेगी। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है, जिसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और नमी का असर जारी

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण यह बदलाव देखा जा रहा है। 1 मई को भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई थी।

1 मई को भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई थी।

1 मई को भी राज्य के कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई थी।

आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मिला-जुला मौसम बना रहने की संभावना है। दिन में तेज गर्मी और शाम के समय हल्की बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है, जिससे लोगों को आंशिक राहत मिलती रहेगी।

—————————–

ये भी खबर पढ़िए

झारखंड में हो रही बारिश से फसलों को फायदा:कृषि वैज्ञानिक बोले- सब्जियों, आम की पैदावार बढ़ेगी, अभी हरी खाद कर सकते हैं तैयार

झारखंड के कोडरमा समेत विभिन्न जिलों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और अगले चार-पांच दिनों तक इसके जारी रहने की संभावना किसानों के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। इस बारिश से एक ओर जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं दूसरी ओर यह किसानों के लिए फायदेमंद भी साबित हो रही है।

कोडरमा के जयनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार राय ने बताया कि हाल ही में हुई बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार आगामी दिनों में होने वाली लगातार बारिश से किसानों को लाभ मिलेगा। पढ़िए पूरी खबर…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles