Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सिमराहा में पोखर से व्यक्ति का शव मिला:काम पर निकले थे, रात से लापता थे, सुबह पहचान हुई, पुलिस जांच में जुटी


सिमराहा थाना क्षेत्र के सिमराहा बाजार वार्ड संख्या 02 में एक पोखर किनारे 42 वर्षीय राजकुमार गुप्ता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक राजकुमार गुप्ता भोला प्रसाद गुप्ता के पुत्र थे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार गुप्ता मंगलवार को रोजाना की तरह अपने घर से काम के लिए निकले थे। हालांकि, देर रात तक वह वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका था। पोखर में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला
बुधवार सुबह ग्रामीण जब मवेशियों के लिए चारा काटने खेत की ओर गए, तो उन्हें पोखर में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान राजकुमार गुप्ता के रूप में की। घटना की सूचना मिलते ही सिमराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीएसपी मुकेश कुमार साह ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि एफएसएल टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच की जा रही है। नशीली प्रवृत्ति का होने की बात भी सामने आई
डीएसपी मुकेश कुमार साह के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। मृतक के नशीली प्रवृत्ति का होने की बात भी सामने आई है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी खुशबू देवी अपने दो बच्चों के साथ मायके छातापुर में रह रही थी। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles