होली से पहले घर लौट रहा था परिवार:पलामू में बाइक सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 साल की बच्ची मरी, अन्य हुए घायल

Date:


पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम दर्दनाक हिट एंड रन ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कधवन गांव के समीप अज्ञात ट्रक की टक्कर से छह वर्षीय रानी कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और दो वर्षीय बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार होली मनाने अपने पैतृक गांव गडेरियाडीह लौट रहा था। बताया जा रहा है कि चारों एक ही बाइक पर सवार थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सड़क पर गिरे चारों, अस्पताल में बच्ची ने तोड़ा दम टक्कर के बाद लालचंद राम (34), उनकी पत्नी मिनी देवी (29), रानी कुमारी (6) और किट्टू कुमारी (2) सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रानी कुमारी को मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। लालचंद राम गढ़वा स्थित महिंद्रा शोरूम में कार्यरत हैं और परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे। अस्पताल पहुंचे थाना प्रभारी, ट्रक की तलाश तेज घटना की सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ अस्पताल पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर अज्ञात ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। संभावित रूटों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और चालक की पहचान कर ली जाएगी। ग्रामीणों में आक्रोश, मुआवजे की मांग हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आरोपी चालक की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। होली से ठीक पहले हुए इस हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। एक मासूम की मौत और परिवार के तीन सदस्यों की गंभीर हालत ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Aaj Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Kumbh Rashifal: नौकरीपेशा लोगों को भी आज किसी...

केंद्र ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, राष्ट्रपति के कार्यक्रम में लापरवाही कैसे

राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थल बदलने और प्रोटोकॉल संबंधी चूक...

Abdul Razzaq: Shahid Afridi slapped Mohammad Amir during 2010 fixing scandal | Cricket News

'Shahid Afridi and Mohammad Amir (Image credit: AFP)...
Join Us WhatsApp