Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शिविर लगाकर बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर की जाएगी:72 घंटे में परेशानी होगी दूर, सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली बिल में गड़बड़ी-कम वोल्टेज


बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को लेकर अब विभाग ने सीधी सुनवाई की व्यवस्था शुरू की है। ऊर्जा विभाग की पहल पर पूरे अप्रैल महीने में हर सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। विभाग का दावा है कि यहां दर्ज शिकायतों का 72 घंटे के भीतर निपटारा किया जाएगा। जिले में भी सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में यह शिविर चल रहा है। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगेगा। उपभोक्ता शिविर में शरीक होकर अपनी समस्या बता सकते हैं। और मौके पर ही समाधान की प्रक्रिया भी शुरू होगी। झुके पोल, ढीले तार और खराब ट्रांसफार्मर परेशानी शिविर का उद्देश्य छोटी से बड़ी हर बिजली समस्या का त्वरित निपटारा किया जाना है। बिजली उपभोक्ताओं की माने तो सबसे ज्यादा शिकायतें बिजली बिल में गड़बड़ी, कम वोल्टेज और स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर आ रही है। कई जगहों पर झुके पोल, ढीले तार और खराब ट्रांसफार्मर भी बड़ी परेशानी बने हुए हैं। ऐसे मामलों में मौके पर टीम भेजने और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की आवश्यकता है। नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने वालों के लिए भी यह शिविर राहत लेकर आया है। पहले जहां चक्कर लगाने पड़ते थे। अब एक ही जगह पर आवेदन और प्रक्रिया शुरू हो रही है। नाम परिवर्तन और कृषि कनेक्शन से जुड़े मामलों का भी ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन हो रहा है।
जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर उपभोक्ताओं में कई तरह की शंकाएं हैं। रिचार्ज, बैलेंस कटने और बिलिंग पैटर्न के मद्देजनर लोग सवाल लेकर आ सकते हैं। शिविर में एक और सुविधा दी गई है। बकाया बिजली बिल का भुगतान। उपभोक्ता मौके पर ही अपना बिल जमा कर सकते हैं। इससे लंबित बकाया कम करने में भी विभाग को मदद मिलने की उम्मीद है। विभाग की ओर से अपील की गई है कि उपभोक्ता अपनी समस्या से जुड़े जरूरी दस्तावेज लेकर ही शिविर में आएं। इससे शिकायत दर्ज करने और उसके समाधान में देरी नहीं होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles