जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित बाड़ीगोड़ा रेल फाटक के पास रविवार को ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर मुखिया सुनीता नाग और सामाजिक कार्यकर्ता मिथुन चक्रवर्ती के नेतृत्व में एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जलाकर रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के कारण कुछ देर के लिए इलाके में आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस समस्या को झेल रहे हैं। अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। तीन साल पहले हुआ था शिलान्यास ग्रामीणों ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व बाड़ीगोड़ा में अंडरब्रिज निर्माण का शिलान्यास किया गया था। उस समय लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसके कारण बाड़ीगोड़ा और सालगझुरी क्षेत्र के लाखों लोगों को प्रतिदिन रेल फाटक पर घंटों जाम का सामना करना पड़ता है। खासकर सुबह और शाम के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। लोगों का कहना है कि इस फाटक से रोजाना सैकड़ों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, लेकिन ट्रेन आने पर लंबे समय तक गेट बंद रहने से आमजन को भारी परेशानी होती है। आंदोलन तेज करने की चेतावनी प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि रेल फाटक लंबे समय तक बंद रहने के कारण स्कूली बच्चों, कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और आपातकालीन मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे स्थिति गंभीर हो जाती है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण समस्या के समाधान के लिए अब तक प्रभावी पहल नहीं की गई है। वहीं मुखिया सुनीता नाग ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही अंडरब्रिज निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाई है और अब सभी की नजरें रेलवे प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।
अंडरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन:बाड़ीगोड़ा रेल फाटक पर जाम से लोग परेशान, टायर जलाकर जताया विरोध