Saturday, May 2, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकली प्रभात फेरी महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

केनगर| अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को प्रखंड परिसर में आईसीडीएस के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीडीपीओ अमृता कुमारी के नेतृत्व में विभाग की कर्मियों एवंसेविका-सहायिकाओं ने समाज में महिला सशक्तिकरण और जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी निकाली। यह प्रभात फेरी प्रखंड मुख्यालय से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। महिला शक्ति जिंदाबाद और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस मौके पर आईसीडीएस कर्मियों ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण भी किया गया। सीडीपीओ अमृता कुमारी और अन्य कर्मियों ने फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर समाज को यह संदेश दिया कि जिस तरह एक महिला परिवार का पोषण करती है, प्रकृति भी हमारा पालन करती है। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के बिना एक सशक्त राष्ट्र की कल्पना असंभव है। कार्यक्रम का समापन प्रखंड मुख्यालय में संकल्प के साथ किया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से लेडी सुपरवाइजर संगीता जायसवाल, बीना कुमारी के अलावा आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles