Wednesday, October 7, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड CM हेमंत सोरेन की मां का निधन:हिल व्यू हॉस्पिटल में थीं भर्ती, ब्रेन और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का चल रहा था इलाज


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। रूपी सोरेन को ब्रेन और हार्ट से जुड़ी परेशानी थी। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घर पर डॉक्टरों ने उनकी जांच की थी। सांस लेने में परेशानी होने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार दोपहर से ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके कैबिनेट के कई मंत्री अस्पताल पहुंच रहे थे। गुरुवार को रामगढ़ स्थित नेमरा में उनका अंतिम संस्कार होगा।
3 महीने पहले राष्ट्रपति भवन सम्मान लेने पहुंची थीं दशकों तक झारखंड के जंगलों, पहाड़ों और खेतों में शिबू सोरेन (गुरुजी) के संघर्ष की आवाज गूंजती रही। करीब तीन महीने पहले यही सम्मान राष्ट्रपति भवन में भी देखने को मिला था। मौका था राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह का। यहां झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। यह देश का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। शिबू सोरेन के संघर्ष की गवाह रहीं उनकी पत्नी रूपी सोरेन व्हीलचेयर पर बैठकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सामने पहुंची थीं। राष्ट्रपति ने झुककर रूपी सोरेन के हाथों में पद्म भूषण सौंपा। इसके बाद पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने X पर लिखा, हमारे प्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पूजनीय माताजी के निधन की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने एक सफल जीवन जिया। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और मां जैसा स्नेह पाने वाले हजारों लोगों की यादें छोड़ गई हैं। वह हमेशा याद आएंगी। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों व समर्थकों को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने X पर लिखा, दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन जी की धर्मपत्नी रूपी सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है। झारखंड आंदोलन के समय की कई घटनाएं, कई यादें आँखों के सामने से गुजर रही हैं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार ! खबर अपडेट हो रही है….

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles