
पटना. राज्य में विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के आगामी चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार शाम एनडीए विधायकों और नेताओं की बैठक हुयी. मुख्यमंत्री आवास में इस बैठक के दौरान विधान परिषद चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुयी. साथ ही एनडीए घटक दलों के प्रत्याशियों का मिलजुलकर चुनाव प्रचार करने की बेहतर रणनीति तय हुई.
पहले नीतीश कुमार के यहां हुई थी बैठक
गौरतलब है कि इस बैठक से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के आवास पर भी जदयू नेताओं की बैठक हुई. साथ ही बुधवार सुबह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर भी पार्टी के आला नेताओं की बैठक हुई थी.
बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये नेता बैठक में रहे मौजूद
मुख्यमंत्री आवास पर बैठक में प्रमुखता से एनडीए के सभी पांच घटक दलों के नेता शामिल रहे. इसमें जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता भीखू भाई दलसानिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, हम के नेता व मंत्री संतोष सुमन, लोजपा (रा) के नेता व मंत्री संजय सिंह, रालोमो के नेता व मंत्री दीपक प्रकाश, जदयू के विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधी जी, भाजपा नेता जनक राम सहित अन्य मौजूद रहे.
Also Read: Bodh Gaya Master Plan: फल्गु नदी पर ऐसा बनेगा रिवरफ्रंट, महाबोधि कॉरिडोर से बदलेगी बोधगया की तस्वीर
The post Bihar MLC Election: CM आवास पर देर रात जुटे NDA के दिग्गज, सीट शेयरिंग और रणनीति पर बना प्लान appeared first on Prabhat Khabar.
