भास्कर न्यूज | सिमडेगा 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ की ओर से योग प्रशिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए योग प्रशिक्षक भाग लेकर योग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की गई। साथ ही लोगों को योग के विशेष आसनों एवं उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी देने पर जोर दिया गया। पतंजलि योग संघ एवं भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी देवेंद्र सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सभी प्रशिक्षक अपने-अपने क्षेत्र के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिलेभर में अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से योग से जोड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षकों ने योग से जुड़े अपने व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किए। जलडेगा के करमपाल राम ने बताया कि वे जुलाई 2023 से नियमित योग कर रहे हैं। योग उनकी दिनचर्या का हिस्सा बन चुका है, जिससे शरीर में चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है। उन्होंने कहा कि योग शुरू करने के बाद से उन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं हुई है। सोनिया सिन्हा ने बताया कि पहले उन्हें शरीर में सूजन की समस्या रहती थी, लेकिन नियमित योग से यह परेशानी दूर हो गई। अब अधिक काम करने के बावजूद थकान महसूस नहीं होती। वहीं, कोलेबिरा के सौरभ बड़ाइक ने कहा कि वे पिछले पांच वर्षों से योग कर रहे हैं और इस दौरान उन्हें केवल सामान्य सर्दी-जुकाम ही हुआ है। ठेठईटांगर के खुदीराम सिंह ने बताया कि योग अपनाने से उनके जोड़ों के दर्द सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं में काफी राहत मिली है। इधर योग दिवस को सफल बनाने के लिए जिले में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिले में चल रही है तैयारी, लोग कर रहे योगाभ्यास