![]()
कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना देवहलिया पथ पर बैजनाथ गांव के पास हुई। मृतक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के सैदरा गांव निवासी विनोद बिंद के पुत्र गुड्डू बिंद के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल उदय बिंद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक किसी निजी काम से देवहलिया गए थे। वापस लौटते समय बैजनाथ गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही समाजसेवी सोनू गुप्ता अस्पताल पहुंचे और घायल के इलाज के संबंध में चिकित्सकों से बात की। रामगढ़ थानाध्यक्ष हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।


