![]()
बेगूसराय के अझौर गांव में श्री श्री 108 सार्वजनिक मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति का मेला लगा है। मंगलवार को नवमी पर मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाहवन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने मां दुर्गा की पूजा कर सुख-शांति की कामना की। महाहवन के बाद कन्याओं को भोजन कराया गया। यह पूजा 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 22 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ खत्म होगी। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पंडाल रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस पूजा समारोह को सफल बनाने में समिति के 150 से अधिक सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। मेला आयोजन का नेतृत्व गौतम कुमार एवं हिमांशु कुमार कर रहे हैं। नवमी के अवसर पर आयोजित महाहवन के दौरान हिमांशु कुमार ने समिति के सदस्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मेला आयोजन का नेतृत्व कर रहे गौतम कुमार ने कहा कि मां वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति की ओर से वर्ष 2016 से ग्रामीणों के सहयोग से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। महाहवन, कन्या भोजन, आरती, जागरण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी हो रही है। आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीणों का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। मां दुर्गा की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे, यही कामना है। पूजा समिति के अध्यक्ष सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष संजीत पंडित, कोषाध्यक्ष सुजीत शर्मा एवं सचिव बिट्टू कुमार के अलावा सदस्य गौतम कुमार, बबलू शर्मा, बादल शर्मा, सूरज कुमार, मन्नू कुमार, लक्ष्मी कुमार सहित अन्य सदस्य आयोजन को सफल बनाने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस, स्वयंसेवकों एवं समिति के सदस्यों की व्यवस्था की गई है। भीड़ एवं वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए भी व्यवस्था की गई है। मंदिर एवं मेला परिसर में सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
अझौर में मां वैष्णवी दुर्गा पूजा मेले में महा हवन:नवमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 22 अक्टूबर को होगा विसर्जन
