Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अधीर रंजन ने टीएमसी सुप्रीमो पर कसा तंज, कहा- ममता बनर्जी को अब आ रही कांग्रेस की याद

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और ममता बनर्जी के मुखर आलोचक अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अब कांग्रेस की जरूरत पड़ रही है. अब कांग्रेस की याद आयी है. कांग्रेस नेता ने ये बातें दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी की भागीदारी के बाद कहीं. चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बदले हुए राजनीतिक हालात पर अपनी बातें रखीं.

‘2029 में राहुल को विपक्ष का नेता स्वीकार करेंगी ममता?’

अधीर रंजन ने ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियों का यह मतलब है कि वह वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी को स्वीकार करेंगी? बंगाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि विपक्षी दलों को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को अपनी राजनीतिक लड़ाई का चेहरा मानना चाहिए.

राहुल गांधी ही कर सकते हैं विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व : अधीर

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके अधीर रंजन ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर ममता बनर्जी द्वारा पहले जतायी गयी आपत्तियों पर भी सवाल उठाया. चौधरी ने कहा कि दीदी को दिल्ली जाना पड़ा, इसकी वजह सबको पता है. वह पश्चिम बंगाल में हार चुकी हैं. कई तथाकथित नेताओं ने विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व के लिए पहले राहुल गांधी का विरोध किया था, लेकिन वास्तविकता यह है कि केवल राहुल गांधी ही गठबंधन का नेतृत्व कर सकते हैं. उन्हें ही सबसे आगे होना भी चाहिए.

ये भी पढ़ें: INDIA ब्लॉक की बैठक : ममता बनर्जी ने ज्ञानेश कुमार को कहा ‘डाकू’, दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

ममता पर लगाया कांग्रेस को कमजोर करने का आरोप

अधीर रंजन ने कहा कि यदि ‘इंडिया’ गठबंधन की शुरुआती बैठकों में ममता बनर्जी ने राहुल गांधी के नेतृत्व का समर्थन किया होता, तो देश की स्थिति आज शायद अलग होती. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में चुनाव हार चुकी हैं और उनकी पार्टी टूट चुकी है. वह पिछले 15 वर्षों में हमारी पार्टी को खत्म करने की कोशिश करने के बाद अब हमारे साथ ही गठजोड़ चाहती हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ने इतने वर्षों तक ‘इंडिया’ गठबंधन और कांग्रेस को कमजोर करने की ही हरसंभव कोशिश की.

ये भी पढ़ें: ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक से पहले बोलीं ममता बनर्जी- चुनाव आयोग के खिलाफ उठाऊंगी आवाज

दिल्ली में साढ़े तीन घंटे चली ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक

अधीर रंजन के बयान से पहले नयी दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की साढ़े तीन घंटे तक बैठक चली. इसमें मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और निर्वाचन आयोग के कामकाज को लेकर विपक्ष की चिंताओं पर संयुक्त रणनीति तैयार की गयी. बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की सांसद सुप्रिया सुले व अन्य भी शामिल थे.

The post अधीर रंजन ने टीएमसी सुप्रीमो पर कसा तंज, कहा- ममता बनर्जी को अब आ रही कांग्रेस की याद appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles