Wednesday, September 30, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गांधी चौक स्थित दफ्तरी मेगा मार्ट में आग:ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद चौथे तल्ले की छत पर रखे जनरेटर तक पहुंची लपटें


किशनगंज के व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र गांधी चौक के समीप स्थित दफ्तरी मेगा मार्ट में बुधवार रात को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की शुरुआत मॉल के बाहर लगे ट्रांसफॉर्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से हुई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी लपटें मॉल की इमारत के चौथे तल्ले की छत पर स्थापित जनरेटर तक पहुंच गईं। आग की चपेट में आने से जनरेटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मॉल में लगे इमरजेंसी सायरन बज उठे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रांसफॉर्मर से अचानक चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं, जिसके बाद धुआं और आग तेजी से फैलने लगी। कुछ ही मिनटों में आग ऊपर की ओर बढ़ी और चौथे तल्ले की छत पर रखे जनरेटर तक पहुंच गई। जनरेटर में आग लगने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। शहर के बीचों-बीच स्थित इस बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान में आग लगने की खबर तेजी से फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी। घटना के समय मेगा मार्ट के अंदर ग्राहक और कर्मचारी मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही मॉल में लगे इमरजेंसी सायरन बज उठे। सायरन की आवाज सुनते ही ग्राहक और कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकलने लगे। धुएं का गुबार दूर से दिखा सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के कारण आग मॉल के अंदरूनी हिस्से तक नहीं फैल सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यदि आग जनरेटर से आगे बढ़ती तो मॉल और आसपास की दुकानों को भारी नुकसान हो सकता था। घटना के दौरान गांधी चौक इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल की ओर पहुंच गए। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ट्रांसफॉर्मर में हुए शॉर्ट सर्किट को आग की वजह माना जा रहा है। वहीं आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र में हुई इस घटना ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles