Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'अनंत सिंह हमारे नेता हैं, जनता उन्हें मना लेगी':नालंदा सांसद बोले- 13 अक्तूबर को एमएलसी कैंडिडेट के पक्ष में होगी महासभा, निशांत कुमार भी रहेंगे मौजूद


पटना स्नातक और पटना शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बिहारशरीफ स्थित जदयू जिला कार्यालय में गुरुवार को एनडीए के घटक दलों की एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने घोषणा की कि 13 अक्टूबर को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में एक विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सह चुनावी सभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मुख्य रूप से शिरकत करेंगे। 13 अक्टूबर को 12:30 बजे होगा महासम्मेलन सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बताया कि यह सभा एनडीए के दोनों आधिकारिक प्रत्याशियों—पटना स्नातक क्षेत्र से जदयू के नीरज कुमार और पटना शिक्षक क्षेत्र से भाजपा के नवल किशोर यादव—की जीत सुनिश्चित करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे श्रम कल्याण केंद्र मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में हमारे नेता निशांत कुमार जी के साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के सांसद डॉ. अरुण कुमार भारती, मंत्री दीपक प्रकाश, मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। हम एनडीए के सभी जिलाध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों, मतदाताओं और कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सम्मेलन को सफल बनाएं। अनंत सिंह की नाराजगी पर सांसद का बयान: ‘वह हमारे नेता हैं, जनता मना लेगी’ जदयू विधायक अनंत सिंह द्वारा पार्टी लाइन से अलग जाकर जन सुराज के प्रत्याशी का समर्थन करने और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न होने के सवाल पर सांसद ने स्थिति को संभालते हुए कहा कि अनंत सिंह हमारी पार्टी के नेता रहे हैं और आज भी हैं। वह एनडीए गठबंधन का एक अहम हिस्सा हैं। वह पहले राजद से भी जीते हैं, निर्दलीय भी जीते हैं और हमारी पार्टी से भी जीते हैं। यदि कोई मतभेद या विवाद है, तो हमारे शीर्ष नेता उसे सुलझा रहे हैं। उस पर हमें ज्यादा टीका-टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है, वे खुद समझदार हैं। ललन सिंह से बातचीत के बाद भी अनंत सिंह के न मानने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई जरूरी नहीं कि सब कुछ तुरंत सुलझ जाए, दो-चार दिन में सब ठीक हो जाएगा। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आएगा, जनता एनडीए के पक्ष में गोलबंद होगी और जनता खुद सब मना लेगी। अनंत सिंह द्वारा आगे चुनाव न लड़ने के बयान पर उन्होंने कहा कि यह उनका निजी विचार हो सकता है, इस पर पार्टी कुछ नहीं कह सकती। ’20 साल के विकास पर मांग रहे वोट, नालंदा में खुलीं 4-4 यूनिवर्सिटी’ इतने बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चलाए जाने के सवाल पर सांसद ने कहा कि दशहरा और छठ जैसे पावन त्योहारों का समय है। इस मौके पर नेताओं का स्वागत भी होगा और चुनाव की भव्य तैयारी भी होगी। उन्होंने एनडीए सरकार के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि नीतीश कुमार जी के 20 वर्षों के शासनकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। देश में नालंदा पहला ऐसा जिला है जहां 4-4 विश्वविद्यालय संचालित हैं। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज और सड़कों का जाल बिछाया गया है। यह सब यहां की जनता, विधायकों, सांसदों और नीरज कुमार जैसे नेताओं के सहयोग से संभव हुआ है। हम जनता के बीच इसी विकास के नाम पर वोट मांगने जा रहे हैं।” ‘महागठबंधन पहले ही बिखर चुका है’ महागठबंधन की ओर से राजद और कांग्रेस दोनों द्वारा अलग-अलग उम्मीदवार उतारे जाने पर चुटकी लेते हुए सांसद ने कहा कि इंडिया गठबंधन तो पहले ही बिखर चुका है। दिल्ली में विपक्ष की बैठक के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खुद कहा था कि अगर समय रहते नीतीश कुमार जी को मना लिया जाता तो आज यह नौबत नहीं आती। नीतीश जी के कार्यों की सराहना आज पूरा देश कर रहा है।” प्रेस वार्ता में एनडीए के सभी जिलाध्यक्ष रहे मौजूद प्रेस वार्ता की शुरुआत में जदयू जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के सभी नियमों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, लोजपा (रामविलास) के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, पंकिल कुमार और महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अनीता देवी सहित एनडीए के कई प्रमुख पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles