Friday, May 15, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

अनुशासन संग शासन केवल भाजपा ही दे सकती है : अरुण


लोहरदगा|भाजपा समर्थित नगर परिषद अध्यक्ष प्रत्याशी अनिल उरांव के पक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. अरुण उरांव ने कहा कि पूरा झारखंड राज्य भ्रष्‍टाचारियों से घिरी हुई है, पूरा शासन प्रशासन भ्रष्टाचार से लिप्त है। वादा खिलाफी झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस गठबंधन के रग-रग में बसी हुई है। आनेवाली समय मे झारखंड राज्य में भाजपा की सरकार बनानी है तो नगर परिषद चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को अपना कीमती वोट देकर विजयी बनाएं। उन्होंने संकल्प पत्र जारी करते हुए बतलाया कि यदि भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव अध्यक्ष पद पर जीतकर आते है तो प्रत्येक वार्ड में शुद्ध जल आपूर्ति, बिजली व्यवस्था, पहुंच पथ निर्माण, सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना तथा जन शिकायतों के त्वरित निपटारा हेतु प्राथमिकता होगी। मौके पर जिलाध्यक्ष अजय पंकज, पूर्व जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, भाजपा नेता रितेश कुमार सहित अन्य शामिल थे। भरनो|भरनो के स्कूल चौक के समीप गुरुवार को आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया गया। गुमला के रायडीह स्थित मारदा में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो शामिल होने के लिए रांची से उनका काफिला सड़क मार्ग से निकला, इस दौरान भरनो के स्कूल चौक के समीप सुदेश महतो का भव्य स्वागत आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष मशही प्रकाश बड़ा व जिला उपाध्यक्ष मंदीप महली की अगुवाई में आजसू कार्यकर्ता, भाजपा कार्यकर्ता एवं झारखंड आंदोलनकारी सहित आम जनता द्वारा किया गया। जहां सुदेश महतो जिंदाबाद, आजसू पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गये। इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जानकारी ली एवं कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पार्टी संगठन को मजबूत बनने के लिए कार्य करने की अपील की।इसके बाद आजसू सुप्रीमो गुमला के लिए निकले। इस मौके पर आजसू जिला उपाध्यक्ष मंदीप महली, प्रखंड अध्यक्ष मशही प्रकाश बड़ा,वीरेंद्र राम महली,भाजपा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता,भोला प्रसाद केशरी, हरि शंकर शाही,प्रदीप केशरी,पीके सिंह,मुरारी केशरी,मुन्ना शाही,अब्बास मियां,साबिल खान,मुरल राम,लखेश्वर सिंह,सत्यनाथ महली,कृष्णा महली,बादल शाही,सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। गुमला|गुमला में वर्ष 2022 में दर्ज एक चर्चित पोक्सो मामले में एडीजे-4 की अदालत ने सुनवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है। यह मामला एक नाबालिग लड़की द्वारा जबरन दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप से जुड़ा था, जिसकी सुनवाई पिछले चार वर्षों से चल रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 फरवरी 2022 को पीड़िता ने महिला थाना गुमला में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2021 में एक ऑनलाइन मार्केटिंग से जुड़े सेमिनार के बहाने उसे महेश्वरी धर्मशाला बुलाया गया, जहां उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। आवेदन के आधार पर महिला थाना में कांड संख्या 02/22 दर्ज किया गया था। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 504, 506, 120बी, 34 व पोक्सो एक्ट की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप पत्र में मुकेश जयसवाल (निवासी घाघरा थाना क्षेत्र) तथा महेश्वरी धर्मशाला के तत्कालीन प्रबंधक को आरोपी बनाया गया था। जांच की जिम्मेदारी तत्कालीन पुअनि. मो. मोबीन को सौंपी गई थी। पुलिस ने अनुसंधान के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था, जिसके आधार पर एडीजे-4 की अदालत में मामले की नियमित सुनवाई शुरू हुई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles