Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अपनी परंपरा व सांस्कृतिक धरोहर को बचाना जरूरी : जोबा


भास्कर न्यूज| राजनगर राजनगर प्रखंड अंतर्गत सोसोडीह गांव में आदिवासी चासा सांवता चेमेद माडवा की ओर से एक दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी कालीपद सोरेन, झामुमो केन्द्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, उपाध्यक्ष भक्तू मार्डी तथा गेंगेरुली पंचायत की मुखिया सलमा देवी मौजूद थे। कार्यक्रम में कमेटी की ओर से अतिथियों का स्वागत गाजे-बाजे और पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों को फूल माला पहनाकर एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर लोगों को सं‍बोधित करते हुए सांसद जोबा मांझी ने कहा कि आदिवासी संस्कृति हमारी पहचान है और इसे सहेजकर रखना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता के इस दौर में अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना बेहद जरूरी है। साथ ही युवाओं से अपनी जड़ों से जुड़े रहने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। गांव के युवा एवं महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देकर अपनी समृद्ध संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन करते नजर आए। इस अवसर पर दिलीप कुमार महतो, सीताराम हांसदा, संजय हांसदा, धानु टुडू, डाकुरा मुर्मू, सूरज मार्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles